फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, देर शाम होगा अंतिम संस्कार

Fri, 13 Feb 2026 10:31 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का मुंबई में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनके शव को मुंबई से दरभंगा लाया जा रहा है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
संजय सरावगी की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता राधा देवी (72) का देर रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया गया है कि राधा देवी की तबियत लंबे समय से खराब थी और वे इलाजरत थीं। उनके निधन से पूरा परिवार मर्माहत है। उनके तीन पुत्रों में सबसे बड़े संजय सरावगी हैं, जबकि दो अन्य भाई उनसे छोटे हैं।

विज्ञापन


दोपहर में मुंबई से दरभंगा पहुंचेगा शव 
संजय सरावगी ने मां के निधन की खबर मिलते ही दरभंगा स्थित अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ शोक व्यक्त किया। परिवार ने बताया कि राधा देवी का शव दोपहर में मुंबई से दरभंगा पहुंचाया जाएगा, उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से भाजपा परिवार में भी गहरा शोक व्याप्त है।

सीएम नीतीश ने सरावगी से की बात
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय सरावगी को फोन करके शोक जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी मां का काफी दिनों से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा था और देर रात उन्होने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली है। वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक प्रकट किया है। 
विज्ञापन

 

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि
सरावगी की मां के निधन पर शोक जताते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस शोक की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं परिवारजनों के साथ हैं।'  

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत, डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप, क्लिनिक छोड़ संचालक फरार
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि यह परिवार के लिए काफी कठिन समय है। वहीं, केवटी के भाजपा विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने भी संजय सरावगी की मां के निधन पर शोक जताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें