फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महाशिवरात्रि के पूर्व मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ धाम में हल्दी रस्म, भक्ति में डूबे भक्त

Fri, 13 Feb 2026 09:56 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर बाबा गरीबनाथ धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। गुरुवार देर रात बाबा गरीबनाथ की हल्दी रस्म संपन्न हुई, जिसे देखने के लिए सैकड़ों भक्त मंदिर में एकत्रित हुए।  
विज्ञापन
हल्दी रस्म बाबा गरीब नाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बाबा गरीबनाथ धाम में उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। रविवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी और इसे लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार देर रात बाबा गरीबनाथ का हल्दी पूजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में जुटे। हल्दी रस्म के दौरान मंदिर परिसर हर हर महादेव और नमः पार्वती पतये के जयकारों से गूंज उठा।  

विज्ञापन


षोडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ हल्दी रस्म
बाबा गरीबनाथ धाम के पुजारी ने बताया कि हल्दी रस्म के पहले बाबा का षोडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद दूब से हल्दी चढ़ाई गई, पीले फूलों से महाशृंगार किया गया और भोग अर्पित कर आरती की गई। इस दौरान भक्तों ने शिव-पार्वती विवाह से संबंधित भजन और गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत, डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप, क्लिनिक छोड़ संचालक फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर की स्थापना से चली आ रही परंपरा
धाम के पुजारी ने कहा कि मंदिर की स्थापना के समय से यह परंपरा चली आ रही है। हल्दी रस्म शिव-पार्वती विवाह से पूर्व आयोजित की जाती है और इसके बाद अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु और कई पुजारी मौजूद रहे। सभी भक्त बाबा गरीबनाथ के जयकारे लगाते रहे और अपनी आस्था और भक्ति का प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह अवसर उन्हें आध्यात्मिक आनंद और उत्साह से भर देता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें