फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कैमूर में BJP विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, किसानों को मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन

Mon, 06 Oct 2025 12:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar News: विधायक अशोक सिंह ने कहा कि यह इलाका छोटे-छोटे किसानों का है। फसल लगाने के लिए इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। इस बार किसानों की मेहनत से फसल तैयार हो चुकी थी, लेकिन महज 24 घंटे की बारिश ने सारी फसल बर्बाद कर दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पूरा इलाका जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को रामगढ़ विधानसभा के भाजपा विधायक अशोक सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात की और बाढ़ से हुई फसल क्षति का जायजा लिया। विधायक ने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से बात कर किसानों को मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि दुर्गावती प्रखंड से गुजरने वाली दुर्गावती नदी ने सोमवार तक विकराल रूप धारण कर लिया था। बाढ़ के पानी से मरहियां, खामिदौरा, सरियांव, उदपुरा, मछनहटा, चेहरियां सहित कई गांवों के बधारों में लगी सैकड़ों एकड़ धान की फसल पूरी तरह डूब चुकी है।

विज्ञापन


पढे़ं: मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती, कई गांवों में घुसा पानी, स्कूल जलमग्न...फसलें बर्बाद; बढ़ी मुश्किलें

विधायक अशोक सिंह ने कहा कि यह इलाका छोटे-छोटे किसानों का है। फसल लगाने के लिए इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। इस बार किसानों की मेहनत से फसल तैयार हो चुकी थी, लेकिन महज 24 घंटे की बारिश ने सारी फसल बर्बाद कर दी। अब किसानों के पास कुछ भी नहीं बचा है और वे पूरी तरह असहाय हो गए हैं।

उन्होंने कहा, “साल 2018 में भी इसी तरह की बाढ़ आई थी, उस समय हमने विधानसभा में आवाज उठाकर सभी किसानों को पूरा मुआवजा दिलवाया था। इस बार भी फसल नुकसान को लेकर मैं मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को पत्र लिखूंगा, ताकि किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा दिलाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें