फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मांझी की जुबान काटने पर किया था 11 लाख रुपये का एलान, अब भाजपा ने किया पार्टी से बाहर

Wed, 22 Dec 2021 08:22 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

ब्राह्मणों के लिए अपशब्द कहने के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भले ही माफी मांग ली हो मगर यह मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है। मांझी को बिहार व बिहार के बाहर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जीतन राम मांझी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की जुबान काटने वाले को 11 लाख रुपये देने का एलान करने वाले भाजपा नेता गजेंद्र झा को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी ने इस कार्रवाई को लेकर कहा है कि किसी के लिए भी अमर्यादित भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिंसा की बात पार्टी में स्वीकार्य नहीं है। दरअसल, जीतन राम मांझी के ब्राह्मणों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद भाजपा नेता गजेंद्र झा ने एलान किया था कि मांझी की जुबान काटने वाले को वे 11 लाख रुपये देंगे। 

विज्ञापन


भाजपा ने गजेंद्र झा से 15 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा था
भाजपा ने गजेंद्र झा से 15 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा था लेकिन गजेंद्र अपने बयान पर टिके रहे। वहीं इस मामले में पार्टी के स्थानीय स्तर के नेता ने कहा कि   पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के संदर्भ में गजेंद्र झा का दिया गया बयान अमर्यादित है। यह बयान अनापेक्षित होने के कारण पार्टी के अनुशासन के सर्वथा विपरीत है। 

मांझी ने दिया था विवादित बयान
भुइयां मुसहर सम्मेलन में जीतन राम मांझी ने कहा कि आजकल गरीब तबके के लोगों में धर्म की परायणता ज्यादा आ रही है। सत्यनारायण भगवान की पूजा का नाम हम लोग नहीं जानते थे। *** अब हर टोला में हम लोगों के यहां सत्यनारायण भगवान पूजा होती है। इतना भी शर्म लाज नहीं लगता है कि पंडित *** आते हैं और कहते हैं कि कुछ नहीं खाएंगे आपके यहां...बस कुछ नकद दे दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें