फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहटा में ठंड बढ़ते ही बाइक चोर गिरोह सक्रिय, सीसीटीवी में कैद वारदात; घर के बाहर से उठा ले गए

Mon, 29 Dec 2025 06:22 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: बिहटा थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव में देर रात घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी में तीन चोर दिखे। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और एक आरोपी पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में ठंड का मौसम आते ही चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ताजा मामला विशनपुरा गांव का है, जहां गांव निवासी प्रेमजीत कुमार उर्फ गोलू के चाचा के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरों ने चोरी कर ली। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि देर रात तीन अज्ञात चोर मुंह पर गमछा बांधे मौके पर पहुंचते हैं। आसपास का जायजा लेने के बाद वे बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सफल नहीं होने पर बाइक को उठाकर आराम से मौके से ले जाते हैं। यह घटना बीती देर रात की बताई जा रही है।

घटना को लेकर बाइक मालिक प्रेमजीत कुमार उर्फ गोलू ने बिहटा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान एक चोर की पहचान हुई, जिसके बाद बाइक मालिक और उसके साथियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि चोरी गई बाइक अब तक बरामद नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पढे़ं: बेउर पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया लूटकांड का मामला, ऑटो चालक ही निकला मास्टरमाइंड

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अक्षय कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी की वारदात में चार लोग शामिल थे और चोरी की गई बाइक को 15 से 18 हजार रुपये में बेच दिया जाता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य चोरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें