फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बाहुबली अनंत सिंह पर गोलीबारी करने का आरोपी गिरफ्तार, जानिए किस ट्रेन की घेराबंदी कर STF ने दबोचा

Sat, 09 Aug 2025 08:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Police: अनंत सिंह पर गोलीबारी करने का आरोपी मोनू सिंह बरौनी से बाढ़ जाने वाला था लेकिन उससे पहले ही एसटीएफ की टीम ने बरौनी जंक्शन पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पिछले कई महीनों से उसकी तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन
अनंत सिंह की दायीं ओर सोनू है और बायीं ओर नीले शर्ट में मोनू बैठा हुआ है। (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस को बेगूसराय में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने कई महीनों से फरार बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पर फायरिंग करने के मामले का मुख्य आरोपी मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई एसटीएफ और पटना पुलिस ने बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन पर की है। 

विज्ञापन


फायरिंग करने का आरोप लगा था
मोनू सिंह पर जनवरी 2025 में पटना जिले के पचमहला थाना क्षेत्र में फायरिंग करने का आरोप लगा था।  इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ पटना और पटना पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी थी। शुक्रवार की रात पटना पुलिस को और एसटीएफ को सूचना मिली कि कामाख्या बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से मोनू सिंह बरौनी जंक्शन पर आने वाला है। इस सूचना पर एसटीएफ और पटना पुलिस ने बरौनी जंक्शन पर घेराबंदी कर दी। जैसे ही बरौनी कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन बरौनी स्टेशन पहुंची तो मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। मोनू सिंह पर हत्या रंगदारी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से हुए रिहा, कहा-लडूंगा चुनाव; पार्टी का भी बताया नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना बेउर जेल से जमानत पर बाहर आया था
बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि लंबे समय से मोनू सिंह की तलाश की थी और सूचना मिली थी कि वह बरौनी जंक्शन पर बरौनी कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहा है।  इसी सूचना पर उसकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस द्वारा फिलहाल गिरफ्तार मोनू सिंह से पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि अनंत सिंह भी दो दिन पहले ही इस मामले में पटना बेउर जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। कुख्यात मोनू सिंह का भाई सोनू सिंह भी जमानत पर बाहर आया हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें