फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दिल्ली से घर लौटे शख्स ने आकर लगा ली फांसी, परिजन देखकर हुए बेसुध; मचा कोहराम

Thu, 25 Sep 2025 04:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News: बताया जा रहा है कि परिजन जब दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तो दंग रह गए। दुर्गेश पंखे से लटक रहे थे। घटना की सूचना गड़हनी थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में बुधवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक नहसी गांव निवासी सत्येंद्र राम के 21 वर्षीय पुत्र दुर्गेश राम थे। दुर्गेश दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे और पिछले छह महीने से वहीं रह रहे थे। बताया गया है कि वह बुधवार की सुबह ही घर लौटे थे।

दोपहर के समय परिवार के लोग मवेशी देखने बाहर गए हुए थे। घर में केवल उनकी छोटी बहन खुशबू मौजूद थी। दुर्गेश ने बहन से कहा कि वह बाहर बैठ जाए, जबकि वह कमरे में सोने चले गए। कुछ देर बाद जब खुशबू ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पिता को सूचना दी।

विज्ञापन


पढे़ं: कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर मारपीट, जेडीयू नेताओं के समर्थक आपस में भिड़े; फेंकी गईं कुर्सियां

परिजन जब दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तो दंग रह गए। दुर्गेश पंखे से लटक रहे थे। घटना की सूचना गड़हनी थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया गया।

दुर्गेश के पिता ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनका बेटा किस कारण तनाव में था, क्योंकि उसने कभी कोई बात साझा नहीं की। दुर्गेश अपने तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें