फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में सियासी भूचाल: क्या टूट गया महागठबंधन? कांग्रेस प्रभारी बोले- लोकसभा में अकेले लड़ेगी पार्टी

Fri, 22 Oct 2021 12:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

भक्त चरण दास ने पटना पहुंचते ही एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि महागठबंधन टूटने का बस अब औपचारिक ऐलान भर होना बाकी है। कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले 40 सीटों पर लड़ेगी।
विज्ञापन
महागठबंधन में टूट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में महागठबंधन के टूटने की खबर आ रही है। इस बात पर मुहर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने लगा दी है। उन्होंने पटना पहुंचते ही एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि महागठबंधन टूटने का बस अब औपचारिक एलान भर होना बाकी है। कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले 40 सीटों पर पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने आरजेडी पर साथ नहीं देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


आरजेडी ने महागठबंधन धर्म का पालन नहीं किया: भक्त चरण दास
पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए भक्त चरण दास ने कहा कि हम बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पूरी ताकत से लड़ेंगे। इसके अलावा कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 संसदीय सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने के पीछे आरजेडी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आरजेडी ने महागठबंधन धर्म का पालन नहीं किया इस कारण इस तरह के फैसले लेने पड़ रहे हैं। हमारे सभी नेता बिहार पहुंच चुके हैं और जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 

भक्त चरण दास और मनोज झा में जुबानी जंग
कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के आरजेडी और भाजपा के गठबंधन वाले बयान के बाद सियासत गरमा गई है। दास के बयान पर राजद प्रवक्ता मनोज झा ने पलटवार करते हुए कहा कि भक्त चरण दास संघी हो गए हैं। संघ के इशारे पर चल रहे हैं। वहीं इसके बाद भक्त चरण दास ने कहा कि मनोज झा ने क्या कहा यह हम नहीं जानते हैं, लेकिन हम बस इतना जानते हैं कि हमने गठबंधन नहीं तोड़ा। 
विज्ञापन


बिहार में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
बता दें कि बिहार में दो विधानसभा सीटों तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले महागठबंध में टूट आरजेडी के लिए झटका हो सकता है।  दोनों सीटों पर जहां पहले राजद ने अपने उमीदवार खड़े किए, वहीं बाद में कांग्रेस ने भी दोनों जगहों से अपने उमीदवार मैदान में उतार दिए। अब  दोनों पार्टियों के उमीदवार आमने-सामने होने के बाद जुबानी जंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें