फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दो ट्रकों से डेढ़ करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई; 2 गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 06:31 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News: जांच के दौरान दो DCM ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों ट्रकों से विस्कॉफ कफ सिरप के 95900 पीस बरामद किया गया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तनिया के निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग लगातार अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि देहरादून से पटना भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई और जिले में वाहन जांच अभियान तेज किया गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान दो DCM ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों ट्रकों से विस्कॉफ कफ सिरप के 95900 पीस बरामद किया गया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बताया जा रहा है। प्रतिबंधित कफ सिरप देहरादून से पटना ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रकों के चालक मथुरा के निवासी योगेश कुमार और फैजाबाद के निवासी मोहम्मद इरशाद को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।

पढ़ें: बहन से छेड़खानी का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, बदमाशों ने चाकू से किया हमला; हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, निरीक्षक अनिल कुमार, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, मदन लाल यादव, रवि कुमार, राजकुमार राजा सहित मद्यनिषेध बल, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। मद्यनिषेध विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब या मादक पदार्थों से जुड़ी सूचना 9473400703 पर कॉल या व्हाट्सऐप के माध्यम से दें। सूचना देने वाले का नाम और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें