फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पिकअप और ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, गाड़ी में फंसे चालक की तड़प-तड़प कर हुई मौत

Sun, 24 May 2026 11:45 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास के सासाराम में तेज रफ्तार पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर में चालक मनोज कुमार की मौत हो गई। हादसा नोखा थाना क्षेत्र में हुआ। गंभीर रूप से घायल चालक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। नोखा थाना क्षेत्र के सतर बीघा गांव के समीप आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप वैन और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान बराव गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार अपने ऑटो से नोखा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर के बाद वाहन में फंस गया चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अंदर ही फंस गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को ऑटो से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News : एआई समिट में सीएम के बयान पर रोहिणी ने किया पलटवार; कहा- डंडे से नहीं, न्याय से आता है सुशासन
विज्ञापन


परिवार का था एकमात्र सहारा
हादसे के बाद बराव गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, मनोज कुमार परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और हरसंभव सरकारी सहायता देने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें