फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या; ड्यूटी से पटना जाने के दौरान लूटपाट में मर्डर की आशंका

Sun, 02 Aug 2026 07:57 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

EO Murder News: रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की शनिवार की देर रात अपराधियों ने हत्या कर दी। विमल कुमार बीती रात पटना जा रहे थे। औरंगाबाद में यह घटना हुई।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद आला अधिकारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी (ईओ) विमल कुमार की अपराधियों ने हत्या कर दी। घटना औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में हुई, इसके बाद दोनों जिलों के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात विमल कुमार डेहरी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान बारुण नहर मार्ग स्थित एक सुनसान इलाके में अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। आशंका है कि अपराधियों ने लूट-पाट के दौरान उन पर हमला कर दिया। अपराधियों के हमले में गंभीर रूप से घायल विमल कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उपचार के लिए रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के पश्चात उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सड़क किनारे खेत में गिरा वाहन
दरअसल कार्यपालक पदाधिकारी की गाड़ी सड़क किनारे खेत में गिरी मिली, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और गाड़ी के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या एवं दुर्घटना के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे डीएम-एसपी
घटना की सूचना मिलते ही रोहतास जिलाधिकारी दीपक मिश्रा एवं एसपी रौशन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके अलावा सासाराम नगर आयुक्त विकास कुमार, सदर एसडीएम डॉ नेहा कुमारी, औरंगाबाद एसडीएम गौरव सिंह , डेहरी विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह समेत कई आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये। औरंगाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अपराधियों की पहचान तथा हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें