फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Hockey 2025: राजगीर में कल से शुरू होगा हॉकी का महामुकाबला, आठ टीमें लेंगी हिस्सा; भारत पर सबकी नजर

Thu, 28 Aug 2025 08:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Asia Hockey Cup: यह टूर्नामेंट 2026 एफआईएच हॉकी विश्व कप का क्वालीफायर भी है, इसलिए हर मैच और अधिक अहम और रोमांचक हो गया है। अब तक खेले गए 11 संस्करणों में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है जिसने पाँच बार खिताब जीता है।
विज्ञापन
सभी टीमें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंतजार खत्म हुआ। मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कल यानी 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में हीरो पुरुष एशिया हॉकी कप 2025 की शुरुआत होने जा रही है। दस दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट 7 सितंबर तक चलेगा।

विज्ञापन


यह एशिया कप का 12वां संस्करण है जिसमें एशिया की आठ शीर्ष टीमें भारत, जापान, चीन, कज़ाकिस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमें राजगीर पहुँच चुकी हैं और खिलाड़ियों के लिए ठहरने तथा सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। भारतीय टीम को खेल परिसर में ठहराया गया है।

यह टूर्नामेंट 2026 एफआईएच हॉकी विश्व कप का क्वालीफायर भी है, इसलिए हर मैच और अधिक अहम और रोमांचक हो गया है। अब तक खेले गए 11 संस्करणों में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है जिसने पाँच बार खिताब जीता है। भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन बार कप अपने नाम किया है।
विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने दर्शकों को स्टेडियम तक आकर्षित करने के लिए सभी मैचों में प्रवेश निःशुल्क कर दिया है। प्रशंसक www.ticketgenie.in  या हॉकी इंडिया ऐप पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें वर्चुअल टिकट मिलेगा।

पढे़ं: बेलदौर में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, मंत्री श्रवण कुमार बोले- 2025 में फिर नीतीश होंगे सीएम

कुल 24 मैच खेले जाएँगे और पहले दिन चार मुकाबले होंगे। मेजबान भारत पूल ए में जापान, चीन और कज़ाकिस्तान के साथ है। भारत का पहला मुकाबला 29 अगस्त को चीन से होगा, जबकि 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कज़ाकिस्तान से भिड़ेगा। पूल बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मलेशिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-सीईओ रवींद्रन शंकरन ने कहा कि पहली बार पुरुष एशिया कप का आयोजन बिहार के राजगीर में हो रहा है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। यह आयोजन न केवल बिहार की अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की क्षमता को प्रदर्शित करेगा बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी राज्य की वैश्विक छवि को मजबूत करेगा।
विज्ञापन


राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम इस आयोजन को और भव्य बनाएगा। इससे पहले भी बिहार ने महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 और खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 जैसे बड़े आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं। पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में इस वर्ष सेपक टकराव विश्व कप का भी आयोजन हुआ था। एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के लिए ऐतिहासिक साबित होगा और यह राज्य को खेल, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने का काम करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें