फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी के चार दिन पहले कहां लापता हो गया युवक? तैयारियों में फिरा पानी; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 27 Nov 2025 05:49 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मोकामा बाजार से चार दिनों से लापता युवक का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। 30 नवंबर को जिसकी शादी होनी थी, उसके अचानक गायब होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
लापता युवक की तस्वीर हाथ में लिए हुए परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के मोकामा बाजार से चार दिन पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुए झारखंड सचिवालय कर्मी के पुत्र का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक की गुमशुदगी से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लापता युवक अमृत शेखर सिन्हा, विनय कुमार का पुत्र है और मोकामा के चिंतामणिचक मोहल्ले का निवासी है। अमृत शेखर की शादी 30 नवंबर को जमुई में तय थी। शादी की तैयारियों के बीच 24 नवंबर की शाम वह मोकामा बाजार से अचानक गायब हो गया और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar : सीएम नीतीश कुमार ने युवाओं को दिया संदेश, कहा- 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता
विज्ञापन


घर में चूल्हे तक नहीं जल रहे हैं
अमृत शेखर सपरिवार रांची में रहता है, लेकिन शादी को लेकर परिवार मोकामा आया था। युवक के अचानक लापता होने से परिवार में मातम छा गया है। शादी की सभी तैयारियां रोक दी गई हैं और घर में चूल्हे तक नहीं जल रहे हैं।

फिलहाल मोकामा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



 

 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें