फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पति की हत्या का सदमा, पत्नी ने दो बच्चों संग जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश; इलाज जारी

Tue, 31 Mar 2026 08:13 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

पति हसन रजा की हत्या के बाद से ही रेशमा खातून काफी परेशान थीं। वह किसी से बात भी नहीं करती थीं। सोमवार को अचानक उसने अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ जहर खा लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में 24 मार्च को जमीनी विवाद में हुई एक व्यक्ति की दिनदहाड़े हत्या के बाद उसकी पत्नी ने गहरे मानसिक तनाव में आकर अपने दो बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक हसन राजा की पत्नी रेशमा खातून ने सोमवार रात अपने बच्चों तैयबा खातून और हमजद के साथ घर का दरवाजा बंद कर जहर खा लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर तीनों अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर स्थिति में वाराणसी रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार में फिल्मी स्टाइल से कैदी हुआ फरार, हथकड़ी खोलकर चलती गाड़ी से कूद गया; पुलिस वाले दंग

गौरतलब है कि रेशमा खातून के पति हसन राजा की 24 मार्च को सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी। घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें हमलावर उन्हें लाठी-डंडों से पीटते और रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते नजर आए थे। पति की हत्या के बाद से ही रेशमा गहरे सदमे में थी और किसी से बातचीत नहीं कर रही थी।

इधर, घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाती, तो शायद यह घटना टल सकती थी। पुलिस ने हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। इस नई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें