फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Bihar: समर्थन-विरोध के संदेशों के बीच पीएम मोदी को लेकर यह क्या लिखा? चेतावनी पर होगी जांच!

Fri, 18 Jul 2025 12:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मोतिहारी

सार

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार और बंगाल के दौरे पर हैं। इस बीच पीएम मोदी के लाइव पेज पर एक यूजर ने धमकी भरे कमेंट किए हैं। 
विज्ञापन
मोतिहारी में रोड शो करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। दौरे के बीच उनके ही पेज पर चल रहे लाइव में एक शख्स ने धमकी भरे कमेंट किए हैं। मोतिहारी में उनकी सभा के लिए जो लिंक जेनरेट किया गया है, उस पर समर्थन-विरोध के संदेशों के बीच एक यूजर ने कई बार ऐसी बातें लिखी हैं, जो जांच का विषय हैं।

विज्ञापन


समर्थन-विरोध के संदेशों के बीच किसने लिखी यह बात?
28.5 मिलियन सब्सक्राइबर वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब पेज पर मोतिहारी के कार्यक्रम का लिंक लाइव होने के बाद एक यूजर आदित्य सिन्हा के नाम से कई बार चेतावनी भरे संदेश दिए गए। ये सभी मैसेज रोमन में लिखे गए हैं। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेज पर किए गए धमकी भरे कमेंट

मोतिहारी में पीएम ने किया रोड शो 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर होने के पहले मोतिहारी पहुंचे। यहां पीएम मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा के साथ रोड शो करते हुए सभा के मंच तक पहुंचे। मंच पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ केंद्रीय मंत्रियों की कतार भी मौजूद है। बिहार में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री बंगाल भी जाएंगे। 

2014 में हुई थी सुरक्षा चूक 
2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री पद पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चेहरे के रूप में नरेंद्र मोदी बिहार आए थे। इस दौरान पटना के गांधी मैदान में बम धमाकों के बीच उन्होंने सभा की थी। उन धमाकों के दोषी पकड़े जा चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें