फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में भू-माफिया से सांठगांठ करने वाले 8 अफसरों पर गिरी गाज, सम्राट सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

Tue, 02 Jun 2026 08:47 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : सम्राट सरकार ने 8 अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई भू-माफिया से सांठगांठ करने के आरोप में की गई है। सम्राट सरकार के इस एक्शन से अधिकारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने मंगलवार को आठ अंचल अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की हरी झंडी मिलने के बाद इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही हैं। इस बड़ी कार्रवाई पर मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकारी जमीन की सुरक्षा, दाखिल-खारिज और परिमार्जन जैसे कार्यों में लापरवाही, रिश्वतखोरी या बिचौलियों की दखलअंदाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राबड़ी देवी के बंगले पर सीएम सम्राट चौधरी का बयान आया; बोले- मां की चाहत कुछ, बेटे की इच्छा कुछ और

विभागीय कार्रवाई की जद में आए अधिकारियों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर की तत्कालीन सीओ रूचि कुमारी पर बियाडा की कीमती सरकारी जमीन को एक निजी व्यक्ति के नाम पर म्यूटेशन करने का गंभीर आरोप है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय मुख्यालय स्तर की टीम बनाई गई है। गोपालगंज जिले के बरौली में पदस्थापित तत्कालीन राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को जनवरी 2026 में निगरानी विभाग ने इन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। फिलहाल निलंबित चल रहे सिंह के खिलाफ औपचारिक चार्जशीट गठित कर दी गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: 'प्रधानमंत्री से बड़ा बिहार के मुख्यमंत्री का घर'- राबड़ी आवास पर रार देख राजद ने किया दावा, सूची भी दी
विज्ञापन


सुपौल के अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी चंदन कुमार पर बाढ़ राहत कोष की राशि में 11.47 लाख रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितता का आरोप है, जिसके लिए चार्जशीट दाखिल की गई है। रोहतास जिले के डिहरी से सेवानिवृत्त सीओ सीमा रानी को रिटायर होने के बावजूद सरकारी जमीन की बंदरबांट के मामले को गंभीरता से न लेने के आरोप में इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार में बंगला पॉलिटिक्स, मंत्री का छलका दर्द; कहा- दलित का बेटा हूं, इसलिए खाली नहीं हो रहा आवास

औरंगाबाद के तत्कालीन राजस्व अधिकारी संतोष कुमार प्रीतम को लापरवाही के आरोप में इनकी एक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। पश्चिम व पूर्वी चंपारण के सीओ उदय शंकर मिश्रा, राजा कुमार और विनोद कुमार मिश्रा पर गैरमजरूआ जमीन का खाता बदलकर गलत तरीके से म्यूटेशन करने और दलालों के जरिए रिश्वत लेने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें