फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गया-कोडरमा-बोकारो-रांची-बिलासपुर के रास्ते चलेगी पटना-सिकंदराबाद/हैदराबाद-पटना समर स्पेशल ट्रेन

Tue, 28 Mar 2023 08:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर सुविधा के लिए गया-कोडरमा-बोकारो-रांची-बिलासपुर-रायपुर-नागपुर के रास्ते पटना और सिकंदराबाद/हैदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के हाजीपुर से रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ होने वाली है। इसे देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे गया-कोडरमा-बोकारो-रांची-बिलासपुर-रायपुर-नागपुर के रास्ते पटना और सिकंदराबाद/हैदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेन का चलाएगा।  

विज्ञापन


गया-कोडरमा-रांची-रायपुर-नागपुर के रास्ते चलाई जाएंगी ये स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन- तीन अप्रैल से 28 जून 2023 तक सप्ताह में दो दिन प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना और सिकंदराबाद के बीच गाड़ी संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल कुल 26 फेरों के साथ चलाई जाएगी। यह स्पेशल पटना जंक्शन से 15.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 03.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी में यह स्पेशल 13 फेरों में हैदराबाद से और 13 फेरों में सिकंदराबाद से चलाई जाएगी।

1. गाड़ी संख्या 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन- वापसी में गाड़ी संख्या 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल पांच अप्रैल से 28 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को हैदराबाद से 22.50 बजे खुलकर शुक्रवार को 11.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। 
विज्ञापन


2.गाड़ी संख्या 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन- इसी तरह गाड़ी संख्या 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल सात अप्रैल से 30 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को सिकंदराबाद से 21.00 बजे खुलकर रविवार को 09.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें