फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : प्राइवेट स्कूल में मैनेजमेंट देखने वाली महिला से निदेशक कह रहा- हमेशा स्कूल पर ध्यान दोगी तो।हमसे...

Tue, 28 Mar 2023 08:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

पश्चिम बंगाल की एक शिक्षिका ने बेतिया एसपी को आवेदन देकर नरकटियागंज के एक निजी स्कूल संचालक पर छेड़खानी और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका का आरोप है कि निदेशक कहता है कि तुम हमेशा स्कूल पर ही ध्यान दोगी तो हमसे प्यार कब करोगी।
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल में मैनेजमेंट देखने वाली महिला से निदेशक पर लगाया छेड़खानी का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की एक शिक्षिका ने बेतिया एसपी को आवेदन देकर नरकटियागंज के स्कूल संचालक पर छेड़खानी और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एसपी को दिए गए आवेदन में शिक्षिका ने कहा है कि वह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला के रंगली रंगलियत गांव की रहने वाली है। वह पिछले सात माह से शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया चौक स्थित सेंट्रल स्कूल में मैनेजमेंट के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


प्यार कब करोगी
स्कूल के निदेशक अफरोज अख्तर पर महिला शिक्षिका ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमेशा उसके साथ गलत करने की कोशिश करते हैं। यहां तक कि विद्यालय में भी वह उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगते हैं। जब वह इसका विरोध करती है तो अफरोज अख्तर उसे डराता और धमकाता है। शिक्षिका का आरोप है कि अफरोज अख्तर कहता है कि तुम हमेशा स्कूल पर ही ध्यान दोगी तो हमसे प्यार कब करोगी।

पहले किस दो फिर मिलेगी सैलरी
शिक्षिका ने आरोप लगाते हुए कहा कि निदेशक अफरोज अख्तर ने उसे 25 हजार रुपये प्रतिमाह की सैलरी और अन्य खर्च के लिए 10 हजार रुपये देने की बात कहकर उसे नियुक्त किया था। लेकिन सात माह में अब तक मात्र 65 हजार रुपये ही दिए गए। बकाए की राशि मांगने पर कहता है, KISS करोगी तो सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन


बड़े नेताओं का दिखाता है धौंस
शिक्षिका ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि अफरोज अख्तर के बड़े बड़े लोगों से संबंध हैं। वह मुझे अक्सर बड़े बड़े नेताओं का भी धौंस देता है। वह कहता है कि मेरा कोई कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता, तुम्हें जहां जाना है जाओ।

एसपी ने थाने को कार्रवाई करने का दिया निर्देश
इस संबंध में बेतिया एसपी ने बताया कि शिक्षिका ने नरकटियागंज के स्कूल संचालक पर छेड़खानी और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकारपुर थाने को इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें