पटना में अटल पथ पर सड़क हादसा हुआ है। शिवपुरी इलाके के पास दो गाड़ी आपस में टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस स्कॉर्पियो में खनन विभाग के 4 सुरक्षाकर्मी और एक ड्राइवर बैठे हुए थे। हादसे के बाद पांचों गाड़ी के अंदर ही दब गए। इधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने फौरन डायल 112 को सूचना दिया।
4 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो में बैठे 5 लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने पांचों को अस्पताल भेज दिया। इसमें चार सुरक्षाकर्मियों की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार, घायलों का इलाज चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच की जा रही है। क्षतिग्रस्त गाड़ी को अटल पथ से हटाया जा रहा है। फिलहाल आवागमन सामान्य है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।