फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश जी बताएं ये ‘अर्चना’ और ‘उपासना’ कौन थीं जिनके नाम पर ट्रेनों के नाम रखे: तेजस्वी

Fri, 03 Nov 2017 10:27 PM IST
amarujala.com, Presented by: अमर शर्मा
विज्ञापन
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव
विज्ञापन
बिहार की सियासत अब चरित्र हनन तक पहुंच गई है। एक ओर जहां जदयू के तीन प्रवक्ताओं ने एक साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए उनकी पुरानी तस्वीर सार्वजनिक करते हुए उन्हें शराबी बताया, वहीं इसके जवाब में तेजस्वी ने भी सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला और पूछा, "नीतीश जी बताएं कि ये ‘अर्चना’ और ‘उपासना’ कौन थीं जिनके नाम पर आपने रेल मंत्री रहते हुए ट्रेनों के नाम रखे थे।" 
विज्ञापन


जदयू नेताओं ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर तेजस्वी यादव की एक लड़की के साथ फोटो दिखाई, जिसमें शराब की बोलतें भी दिख रही हैं। जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह और अन्य दो अन्य प्रवक्ता नीरज कुमार और निखिल मंडल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। 

जदयू की प्रेस कॉन्फ्रेन्स के बाद राजद नेता तेजस्वी यदव ने भी प्रेस कॉन्फ्रेन्स किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के इशारे पर जदयू नेताओं ने ये प्रेस कॉफ्रेंस की है। तेजस्वी ने कहा, "शराब बंदी को लेकर हमने सवाल उठाये थे और उम्मीद थी कि प्रेस कांफ्रेंस में हमारे सवालों का जवाब मिलेगा। लेकिन वो नहीं मिला। मेरी जो तस्वीर दिखाई जा रही है यह साल 2012 में मेरे राजनीति में आने से पहले की है जब मैं क्रिकेट खेला करता था, आईपीएल खेलता था। उस समय क्रिकेटरों की पार्टियां भी होती थीं। भारत के कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों के साथ मैंने क्रिकेट खेला है। पार्टियों के दौरान कई लोग सेल्फी लेने के लिए आते थे। उनमें से सभी लोगों को मैं नहीं जानता। एक महिला के साथ सेल्फी खिंचवाना पर किसी के चरित्र पर उंगली नहीं उठाई जा सकती। मेरी एक पुरानी तस्वीर को जारी कर नकारात्मक राजनीति की शुरुआत की गई है। हम नकारात्मक राजनीति नहीं करेंगे।"  
विज्ञापन


तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निजी हमला करते हुए कहा, "जब नीतीश कुमार रेलमंत्री थे तो उन्होंने अर्चना और उपासना नाम से ट्रेनें चलायी थीं। खास बात यह है कि इन ट्रेनों को रेलवे बोर्ड की मंजूरी भी मिली थी। हमारा परिवार काफी बड़ा है। दिल्ली में छह-छह बहनें रहती हैं। हमें सब जानकारी है। मुख्यमंत्री जब दिल्ली जाते हैं, तब बिहार भवन में सामान रख कर कहां-कहां जाते हैं, सब पता है। कितनी गाड़ियां बदल कर कहां-कहां जाते हैं। सारी जानकारी है। 
विज्ञापन

हमारे खून की जांच करा लें: जदयू

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा था कि जदयू के प्रवक्ताओं के घर शराब की पार्टी होती है और अगर पुलिस वहां छापेमारी करे तो शराब की बोतलें बरामद होंगी।

राजद अध्यक्ष के इस बयान के बाद शुक्रवार को जदयू के तीन प्रवक्ताओं ने पत्रकार सम्मेलन में तेजस्वी यादव का एक लड़की के साथ फोटो भी जारी किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद किसी के खिलाफ कुछ बोलने से पहले अपना घर देख लें। उन्होंने कहा कि आरोप लगाएंगे तो जवाब भी मिलेगा। नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी दिल्ली जाते हैं तो कहां रहते हैं उन्हें बताना चाहिए। तेजस्वी यादव पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए नीरज कुमार ने कहा, "हम लालू को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। वे अपने किसी पैथोलॉजिस्ट से हमारे खून की जांच करा लें। साथ ही लालू हमारे घर की तलाशी लें और हम उनके घर की तलाशी लेंगे। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जनता को पता चल जाएगा कि किसके घर में शराब रहती है।" 

तेजस्वी यादव ने बिहार में जहरीली शराब से मौत के बाद शराब माफिया के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेल्फी लेते एक तस्वीर जारी कर कहा था कि शराबबंदी के बहाने मुख्यमंत्री अपनी छवि बना रहे थे और अब छवि सुधारने में लगे हुए हैं। तेजस्वी ने सवाल उठाया था कि आखिर आरा के जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी राकेश कुमार नीतीश कुमार के ड्राइंग रूम में कैसे पहुंच गया? क्या इस बात की खबर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को भी नहीं थी? इसके बाद से बिहार में निजी हमले का वार-पलटवार शुरू हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें