फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना के नीलेश मुखिया पर चार गोलियां दागीं, गंभीर; दो बाइक पर चार हमलावर आए थे

Mon, 31 Jul 2023 11:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police : पटना में अपराधियों का मनोबल इतना बुलंद है कि पाटलिपुत्र-दीघा क्षेत्र की नामी हस्ती नीलेश मुखिया को उनके कार्यालय के सामने चार गोली मारकर निकल गए। नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया खुद जनप्रतिनिधि रहे हैं और अब उनकी पत्नी वार्ड पार्षद हैं।
विज्ञापन
नीलेश मुखिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के पाटलिपुत्रा इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े नीलेश मुखिया पर गोलियों की बौछार कर दी। उनकी हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।  समर्थकों ने उन्हें कुर्जी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां से बेहतर इलाके लिए रुबन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। रुबन हॉस्पिटल में उनके समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। चेहरे पर चार गोलियां लगी हैं। इसके अलावा पैर में भी गोली का छर्रा लगा है। ऑपरेशन अभी पूरा नहीं हुआ है। आईसीयू से जुड़े चिकित्सकों ने उन्हें अभी खतरे से बाहर नहीं बताया है।

विज्ञापन


समर्थक बोले- अपराधियों की गिरफ्तारी करे पुलिस
सूचना मिलते ही दीघा और पाटलीपुत्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एक टीम कुर्जी मोड़ और दूसरी टीम रुबन हॉस्पिटल के पास तैनात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, घटना के बाद नीलेश मुखिया के समर्थक हंगामा कर रहे हैं। वह अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि P&M मॉल स्थित गली में नीलेश मुखिया का घर है। घर से कुछ दूर पर ही ऑफिस है। नीलेश मुखिया ऑफिस की ओर जा रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें चार गोलियां चेहरे पर मार दीं। दो और गोली निशाना लेकर मारी गई, हालांकि वह छिटक गई और पैर घायल हुआ। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। चेहरे पर गोली लगने के कारण ऑपरेशन में समय भी लग रहा है।

विज्ञापन

छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
नीलेश मुखिया की पत्नी वार्ड पार्षद हैं
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इसके बाद नीलेश मुखिया को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि नीलेश मुखिया पर पूर्व में भी शराब के मामले दर्ज हैं। गोलीबारी के कारण के सवाल पर पुलिस ने कहा कि मामला आपसी विवाद का भी हो सकता है। पुलिस सभी मामलों पर गहराई से पूछताछ और छानबीन कर रही है। बता दें कि नीलेश मुखिया की पत्नी सुचित्रा सिंह वार्ड पार्षद हैं। 

नीलेश मुखिया के बारे में यह बातें जानिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें