फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: प्रखंड प्रमुख से लेकर जिला परिषद अध्यक्ष तक के चुनाव की तारीखों का एलान, जानें कब क्या होगा

Sun, 19 Dec 2021 08:45 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

उप मुखिया और उप सरपंच के लिए 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक निर्वाचन का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, दूसरी तरफ पंचायत समिति प्रमुख और उप प्रमुखों का 27 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच चयन होगा।
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला परिषद अध्यक्ष, उप मुखिया और उप सरपंच सहित दूसरे पदों के निर्वाचन की तारीख का एलान कर दिया गया है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग  ने सभी पदों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। निर्वाचन आयोग ने शपथ ग्रहण और आगे के निर्वाचन को लेकर कार्यक्रम जारी किया है।

विज्ञापन


24 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच उप मुखिया और उप सरपंच के लिए निर्वाचन का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, वहीं, पंचायत समिति प्रमुख और उप प्रमुख 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक चुने जाएंगे। जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। उप मुखिया और उप सरपंच के निर्वाचन के लिए सदस्यों को 3 दिन पहले नोटिस दे दिया जाना है जिसके बाद निर्वाचन की तिथि तय होगी। बता दें कि बिहार में इस बार कुल मिलाकर 11 चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें