फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डॉक्टर बनकर रचाई शादी, अब सट्टेबाज निकला पति, नई नवेली दुल्हन ने लगाई जान बचाने की गुहार

Fri, 23 May 2025 10:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दीघा थाना इलाके में एक महिला को शादी के कुछ ही महीनों बाद ससुराल वालों की तरफ से परेशान किया जा रहा है। पीड़ित महिला प्रीति कुमारी का कहना है कि उसके पति धर्मेंद्र कुमार ने खुद को डॉक्टर (कंपाउंडर) बताकर झूठ बोलकर शादी की थी। लेकिन शादी के बाद पता चला कि वह असल में सट्टेबाजी करता है।
 
विज्ञापन
पीड़िता ने बताई आपबीती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में एक महिला को शादी के कुछ ही महीनों बाद ससुराल वालों की प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है। पीड़िता प्रीति कुमारी का आरोप है कि उसके पति धर्मेंद्र कुमार ने खुद को डॉक्टर (कंपाउंडर) बताकर उससे झूठ बोलकर शादी की। बाद में पता चला कि वह सट्टेबाजी का काम करता है।
विज्ञापन


प्रीति की शादी 2 फरवरी 2025 को हिन्दू रीति रिवाज से धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों का रवैया बदल गया। पीड़िता का आरोप है कि धर्मेंद्र और उसके परिवार वाले उससे 5 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे हैं। जब उसने पति के काम के बारे में सवाल किया, तो उसके साथ मारपीट शुरू हो गई। पति, पिता, भाई और परिवार के अन्य लोग रोजाना उसे पीटते हैं।

यह भी पढ़ें:  उड़ीसा की लड़की बिहार में आकर प्रेमी के साथ नदी में कूदी, जानिए फिर क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति ने इस बारे में दीघा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने धर्मेंद्र से पैसे लेकर उल्टा उसके खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया। इस केस के जांच अधिकारी बलराम कुमार पर भी महिला ने धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता को डर है कि उसकी जान को खतरा है और उसकी हत्या की जा सकती है। स्थानीय पार्षद सुचित्रा सिंह और मोहल्ले वालों ने पंचायत की, लेकिन ससुराल वालों ने उसे भी नजरअंदाज कर दिया। प्रीति ने पुलिस से न्याय और अपनी जान की सुरक्षा की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें