फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna: अतिक्रमण हटाने के क्रम में पुलिस और दुकानदारों में हुई झड़प, दुकानदार ने खुद को लगाई आग

Thu, 16 Feb 2023 07:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना सिटी में अतिक्रमण हटाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस का जमकर विरोध किया। इस दौरान एक दुकानदार ने खुद की दूकान से थिनर निकाल कर खुद को आग लगा ली। उसे जलते देख आसपास के लोग उसे बचाने के दौड़े जिसमें उन्हें बचाने के क्रम में तीन अन्य लोग भी झुलस गए।
विज्ञापन
पुलिस के द्वारा अतिक्रमण हटाने पर दुकानदार ने खुद को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी में अतिक्रमण हटाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस का जमकर विरोध किया। इस वजह से पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प भी हुई। इस दौरान एक दुकानदार ने खुद के दुकान से थिनर निकाल कर खुद को आग के हवाले कर लिया। उसे जलते देख आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। उन्हें बचाने के क्रम में तीन अन्य लोग भी झुलस गए। खुद को आग लगाने वाले दुकानदार की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


यह है घटनाक्रम 
गुलजारबाग के मेहंदीगंज रेलवे गुमटी के पास वर्षों से कई दुकानें स्थित हैं। लोगों का कहना है कि जिस जमीन पर ये सारी दुकाने हैं उस जमीन को रेलवे अपनी जमीन बताकर अतिक्रमण हटाने के लिए जबरदस्ती कर रही है। दुकानदारों का कहना है कि मामला कोर्ट में लंबित है। लेकिन गुरुवार को गुलजारबाग आरपीएफ और जीआरपी के जवान वहां पहुंच गए और उन दुकानों को अवैध कह कर अतिक्रमण के नाम पर उन्हें खाली कराने लगी। पूर्व से चल रहे इस विवाद के कारण दुकानदार सुबह से ही वहां धरने पर बैठे हुए थे। दोनों तरफ से बातचीत शुरू हुई लेकिन बातचीत धीरे धीरे बहस में बदलने लगा और मामला उग्र हो गया। फिर देखते ही देखते दोनों तरफ से झड़प शुरू हो गई। इसी बीच दुकानदार अनिल कुमार एवं मुन्ना कुमार ने खुद को आग लगा लिया। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। 

Trending Videos

आग लगते ही मची अफरातफरी

आग लगते ही मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
क्या कहते हैं दुकानदार 
दुकानदारों का कहना है कि यहां लगभग 100 वर्षों से हमलोगों की दुकानें हैं। रेलवे इसे जबरन अपना जमीन कह कर हमें हटाना चाहती है। जब मामला न्यायालय में चल रहा है तो फिर अचानक ये हमारी दुकानें क्यों हटा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर किया 
इस घटना में आग से झुलसने वालों में हार्डवेयर दुकानदार अनिल कुमार और मुन्ना कुमार सहित चार लोग शामिल हैं। घटना के बाद अनिल कुमार को तुरंत अपोलो बर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार वे 90 फीसदी जल चुके हैं जबकि दो ओपीडी में इलाज कराकर घर चले गए। चौथा शख्स अस्पताल में भर्ती है। लेकिन दिल्ली ले जाने के क्रम में ही अनिल कुमार की मौत हो गई।

क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में मेहंदीगंज थाना प्रभारी का कहना है कि यह मामला रेलवे का है। जबकि पटना सिटी के एएसपी अमित रंजन का कहना है कि रेलवे पुलिस अतिक्रमण की जमीन को खाली कराने गई थी। इसी क्रम में एक दुकानदार अनिल कुमार ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वह  90 फीसदी से अधिक जल चुका है। दुकानदार अनिल को बचाने के क्रम में अन्य दो-तीन लोग आग में झुलस गए। पुलिस मामले की से छानबीन कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें