फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 10 Jun 2019 02:58 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पटना हवाई अड्डा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

रविवार देर रात पटना हवाई अड्डे को बम धमाके से उड़ाने की धमकी वाले कॉल के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सोमवार को पटना एयरपोर्ट के प्रभारी निदेशक के एस विजयन ने बताया कि बीती रात करीब साढे़ नौ बजे हवाई अड्डे के टेलीफोन पर कोलकाता से एक कॉल आई, जिसके माध्यम से पटना हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह कॉल आने के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और तुरंत ही अधिकारियों की आपात बैठक बुलायी गयी। 

विज्ञापन


इस मामले में पटना हवाई अड्डा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। उन्होंने बताया कि इस फोन कॉल के बाद रात के करीब सवा बारह बजे तक हवाई अड्डा परिसर की तलाशी ली गई। उस दौरान परिसर में सबकुछ ठीक पाया गया। विजयन ने बताया कि आज हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए गए हैं और सबकुछ सामान्य है।

पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय आर के भास्कर ने बताया कि बीती रात हवाई अड्डे की जांच के दौरान कोई बम या अन्य संदिग्ध सामान नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि जिस फोन नंबर से कॉल आई थी उसकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी देखें-



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें