Train Accident : ट्रेन भी पहिये के भरोसे ही चलती है। एक पहिया भी अगर गड़बड़ हो जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। इस बार यात्रियों ने असामान्य तेज आवाज सुनकर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी तो पहिये की गड़बड़ी सामने आई। हादसा टल गया।
ट्रेन भी पहिये के भरोसे ही चलती है। एक पहिया भी अगर गड़बड़ हो जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। इस बार यात्रियों ने असामान्य तेज आवाज सुनकर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी तो पहिये की गड़बड़ी सामने आई। हादसा टल गया। सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड के भगवानपुर स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पवन एक्सप्रेस (11062) के बोगी संख्या एस 11 के नीचे से आवाज़ आने लगी। पवन डाउन एक्सप्रेस भगवानपुर स्टेशन पर 6:18 मिनट मे पहुंच कर जब हाजीपुर के लिए खुली तो बोगी संख्या S-11 के नीचे से आवाज होने लगी। आवाज सुनकर यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया और बोगी के नीचे से आवाज आने की जानकारी गार्ड और ड्राइवर को दिया। सूचना मिलने पर जब रेलकर्मियों के द्वारा जांच की गई तो पता चला कि चक्का का हैंगर टूट गया है।
विज्ञापन
यात्रियों की सूझबुझ से टला हादसा
चक्का का हैंगर टूटने की खबर को सुनकर सोनपुर मंडल में हड़कंप मच गया। कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर बोगी को ठीक करने की कवायद शुरू कर दिया। ठीक होने के बाद ट्रेन भगवानपुर रेलवे स्टेशन से खुलकर मुंबई तक का सफर कर पाएगी। इस घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग भगवानपुर स्टेशन पर पहुंच गए। वहीं आरपीएफ और जीआरपीएफ की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सोनपुर मंडल से पहुंचे अधिकारी भी जांच पड़ताल करने में जुट गये। इस संबंध में उस ट्रेन में सफ़र कर रहे एक यात्री ने बताया कि यह आवाज लगभग 15 किलोमीटर से आ रही है। अगर यात्री चौकन्ना नहीं होते तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था। पवन एक्सप्रेस दरभंगा से खुलकर मुजफ्फरपुर के रास्ते सोनपुर छपरा होते हुए मुंबई तक जाती है।
क्या कहते है सहायक स्टेशन मास्टर गुड्डू
घटना के संबंध में सहायक स्टेशन मास्टर गुड्डू कुमार का कहना है कि हादसा की जानकारी मिलते ही मंडल को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही सोनपुर रेलमंडल के DCI अशोक कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे और जांच मे जुट गए। करीब चार घंटा के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया।