बिहार चुनाव के करीब आते ही राजग और जनता परिवार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जनता परिवार के भविष्य को लेकर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी का न तो नाम बना है और न ही झंडा।
इन सबके बिना ही मुलायम को अध्यक्ष बना दिया गया है। जनता परिवार को लेकर सपा में ही एक राय नहीं है। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। वहीं रामगोपाल यादव ने भी विरोधी स्वर दिखाए हैं।
लोजपा प्रमुख ने दावा किया कि जनता परिवार के रूप में नये विकल्प की पहल हो रही थी। लेकिन इस कवायद में जुटे दलों का आपस में विलय तो दूर, गठबंधन तक नहीं होगा। उन्होंने जनता परिवार को एकजुट करने के प्रयास में जुटे नेताओं की तुलना बंदरों से की।