फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदयू से इस्तीफा देने वाली मंत्री परवीन 'आप' में शामिल

Thu, 06 Feb 2014 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में जदयू की पूर्व समाज कल्याण मंत्री परवीन अमानुल्लाह ने अपना इस्तीफा स्वीकार होने के बाद आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि विरोधियों खासकर राजद के निशाने पर रहे नीतीश को मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली परवीन के इस्तीफे से सियासी नुकसान हो सकता है।

परवीन ने कहा था कि उन्हें मौजूदा व्यवस्था में काम करने में काफी मुश्किलें हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अपने समाज कार्य की तरफ जल्द ही लौटेंगी, जो उनका अरसे से शौक रहा है।
विज्ञापन


परवीन ने जदयू को डूबता जहाज करार देते हुए उसे शुभकामनाएं भी दीं।

परवीन वरिष्ठ नौकरशाह अफजल अमानुल्लाह की पत्नी हैं। परवीन पूर्व राजनयिक और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के चर्चित नेता सैयद शहाबुद्दीन की बेटी हैं। उन्होंने 2010 में बेगूसराय जिले की साहेबपुर कलाम विधानसभा सीट से चुनाव जीता था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें