फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament new building : ताबूत से तुलना पर राजद में ही एक विचार नहीं, मीडिया पर यूजर्स कर रहे ट्रोल

Sun, 28 May 2023 10:46 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

RJD के अकाउंट पर भारत के नए संसद भवन की तस्वीर के साथ ताबूत की तस्वीर लगाने को लेकर राजद के अंदर ही गतिरोध है। राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने इस पर बात करने से भी इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
राजद ने संसद के फोटो के साथ ताबूत का फोटो लगाकर किया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के अकाउंट पर भारत के नए संसद भवन की तस्वीर के साथ ताबूत की तस्वीर लगाने को लेकर राजद के अंदर ही गतिरोध है। राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने इस पर बात करने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस पर जगदानंद सिंह या तेजस्वी यादव ही कुछ बोल सकते हैं। जगदानंद सिंह से बात की उन्होंने कहा कि यह लगाने वालों से पूछना चाहिए कि क्या सोचकर लगाया गया है। लालू के करीबी राजद के विधान पार्षद विनोद जयसवाल ने कहा कि संसद का डिजाइन ताबूत से मिलता जुलता है जिससे पता चलता है कि भविष्य कैसा होगा।
विज्ञापन


खूब हो रहा ट्रोल
राजद की ओर से लगाई गई मेरे पास जदयू के नेता सीधी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं जबकि भाजपा ने इसे घटिया मानसिकता का प्रमाण बताया। राजद की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर को लेकर यूजर्स पार्टी को ट्रोल कर रहे हैं।
 

ट्वीटर पर यूजर्स ऐसे दे रहे प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला
दो घंटे में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखी तस्वीर
राजद की ओर से डाली गई तस्वीर को 2 घंटे से भी कम समय में 500000 से ज्यादा लोगों ने देखा और इसमें भारी संख्या इस तुलना का विरोध करने वालों की रही। इस ट्वीट पर यूजर्स ने जमकर रिट्वीट किया है जिसमें एक यूजर्स ने लिखा है कि हे प्रभु क्या हुआ लालू जी को?? वह स्वस्थ तो हैं ?? कुछ तो गड़बड़ है वरना आरजेडी ताबूत की फोटो क्यों लगाएगी ? वहीं दुसरे यूजर्स ने लिखा है कि भगवान ऐसी औलाद किसी को न दे जो अपने बाप लालू का एडवांस में ताबूत बनवा के रख लिए हैं। एक यूजर्स ने तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या को लेकर लिखा है कि इस बेचारी के आंसू याद रहना, लालू जी का मौनव्रत उनके दिमागी ताबूत को दर्शाता है...वैसे ना लालू को बोलो स्वास्थ्य लाभ ले ले, किडनी बदलाव के बाद इंफेक्शन से बचना होता है। एक यूजर्स ने लिखा है कि 2024 में आपलोग नई संसद में तो जाने वाले नहीं है इसलिए पहले ही अपने लिए ताबूत ढूंढ लिया...एक यूजर्स ने लिखा है अब तो यह बिहार के लोगों का दायित्व है कि आरजेडी को इस ताबूत में न घुसने दे जबकि एक यूजर्स ने लिखा है कि यह ताबूत आरजेडी ने अपने लिए बनवाया है क्यों कि इनका समय ताबूत में दफन होने का आ गया है।एक यूजर्स ने तो अपशब्द भी लिख दिया है। लिखा है कि अनपढ़ का दिमाग देखिये, रहेंगे  % $ # @ ^%  एक ने लिखा है उम्मीद है आने वाले चुनावों में  बिहार की जनता RJD को ताबूत में ही डालेगी।
 
 
 
 
विज्ञापन

ताबूत पर मचा भाजपा का तंज - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने लोकतंत्र के मंदिर को ताबूत दिखाने वाले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच रखने वाली पार्टी के मानसिकता का पतन है जिसका परिणाम इन्हें 2024 और 2025 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता दिखाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से पूछा कि जिस पार्टी ने इस लोकतंत्र को ताबूत बोला है, क्या आने वाले मानसून सत्र में वह शामिल नहीं होगी? क्या उनके सांसद मानसून सत्र में उपस्थित नहीं रहेंगे?  राम मंदिर जब बनेगा तो क्या उनके लोग मंदिर में नही जायेंगे?

राजद को ताबूत ज्यादा पसंद
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राजद और जदयू पर पलटवार करते हुए कहा कि राजद के लोग लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद भवन के नए भवन की तुलना ताबूत से कर रहे हैं, यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। ऐसा लग रहा है मानो राजद के लोगों को ताबूत ज्यादा पसंद है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें