फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीतामढ़ी में मुखिया और RJD नेता गिरफ्तार, शराब के नशे में वर्चस्व को लेकर कर रहे थे मारपीट

Fri, 12 May 2023 04:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

मुखिया राजेश कुमार का आरोप है कि राजद नेता सोनू ने गाड़ी रोक कर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। सोनू ने भी आरोप लगाया कि मुखिया शराब पीकर मारपीट कर रहे थे और उसकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने दोनों को शराब के नशे में पाकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुखिया राजेश कुमार और राजद नेता अभिषेक कुमार उर्फ सोनू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में एक मुखिया और पंचायत समिति सदस्य पुत्र सह राजद नेता को पुलिस ने शराब के नशे में मारपीट करते हुए गिरफ्तार किया है। घटना जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के मारुति पंचायत के परसा गांव की है। जहां के स्थानीय मुखिया राजेश कुमार और पंचायत समिति सदस्य के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ सोनू जैसे ही आमने-सामने आए वैसे ही दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। इसमें मुखिया के समर्थकों ने राजद नेता की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सुरसंड थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शराब के नशे में पाए जाने पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंचायत के मुखिया राजेश कुमार और पंचायत समिति सदस्य के पुत्र अभिषेक कुमार के बीच पहले से पंचायत के कार्य को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से संबंध ठीक नहीं था। दोनों एक दूसरे से बदला लेने में लगे थे। इसी बीच गुरुवार की रात मुखिया अपने घर के बगल में ही श्राद्ध का भोज खाकर लौट रहा था। उसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पंचायत समिति सदस्य के पुत्र सह राजद नेता अभिषेक कुमार ने मुखिया को देखते ही गाड़ी रोक दी।

मुखिया का आरोप है कि सोनू गाड़ी रोक कर मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इसकी सूचना मैंने स्थानीय सुरसंड थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान मुखिया ने कहा कि सोनू ने शराब के नशे में मारपीट की है।
विज्ञापन


वहीं, सोनू ने भी आरोप लगाया कि मुखिया शराब पीकर मारपीट कर रहे थे। मेरी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मुखिया का दावा था कि वह शराब नहीं पीता है। मुखिया ने पुलिस से जांच करने को कहा। इसके बाद पुलिस दोनों की ब्रेथलाइजर मशीन से जांच की। जांच के दौरान दोनों शराब के नशे में पाए गए। शराब पीने की पुष्टि होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेजा जा रहा है। घटना के बाद से मारुति पंचायत में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें