फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सड़क पर पैदल जा रहे राहगीर पर गिरा खजूर का पेड़; मौके पर मौत, लोगों ने विरोध में जाम की सड़क

Sat, 17 Jun 2023 01:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

चकमहेसी थानाध्यक्ष चंद्रकिशोर टिड्डू ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पेड़ गिरने से मौत की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
राहगीर की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा घाट चौक के पास शनिवार सुबह एक खजूर का पेड़ अचानक एक राहगीर पर गिर गया। इससे राहगीर की पेड़ के नीचे दब कर मौत हो गई। मृतक की पहचान सोमनाहा पंचायत के वार्ड 8 निवासी दिवंगत नथुनी राम के 55 साल के बेटे मक्कू राम के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने शव को टारा से बिरौली मुख्य पथ के सोमनाहा बिरौली पुल के पास सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दी। इस वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जाम कर रहे लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

मृतक मक्कू राम और शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
सड़क जाम की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। सड़क जाम रहने से भीषण गर्मी में राहगीर परेशान हैं। सूचना पर पूर्व सरपंच विजय सिंह और जीप सदस्य रवि रोशन कुमार गुस्साए लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8.30 बजे मक्कू पैदल ही इस रास्ते जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक खजूर का पेड़ उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, चकमहेसी थानाध्यक्ष चंद्रकिशोर टिड्डू ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पेड़ गिरने से मौत की बात बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें