फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी ने लालू को याद दिलाया पुराना एहसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, इसके साथ ही शुरू हो चुका है आरोप प्रत्यारोपों का दौर। राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह द्वारा ओवैसी को अपनी पार्टी में बुलाने का बयान देने के कुछ देर बाद ही ओवैसी ने राजद पर पलटवार कर दिया।
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा लालू अगर किसी का एहसान भूल रहे हैं तो मैं कुछ नहीं कर सकता। लालू भूल रहे हैं कि उनके बिना बुलाए साल 2005 में चार दिन हमने बिहार में रहकर उनके लिए प्रचार किया था।

इसके साथ ही ओवैसी यह भी साफ कर दिया कि वो केवल बिहार के सीमांचल इलाकों में ही चुनाव लड़ेंगे। कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा यह अभी निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ओवैशी ने कहा नहीं करेंगे किसी से गठंधन

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी वो अकेले ही सीमांचल इलाके में चुनाव लड़ेगी। ओवैसी ने उन लोगों को भी चेतावनी दी जो उन पर झूठा आरोप लगा रहे हैं, ओवैसी ने कहा हम उन लोगों के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई करेंगे जो हम पर फर्जी आरोप मढ़ रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले दिन में राजद नेता रघुवंश प्रसाद ने यह कहकर राजनीतिक अटकलें तेज कर दी थीं कि हो सकता है कि उनके गठबंधन में एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को भी शामिल किया जा सकता है। रघुवंश यहां तक कह गए कि ओवैशी के आने से तो महागठबंधन का ही फायदा होगा।

हालांकि उनका यह बयान उनकी ही पार्टी को रास नहीं आया और कुछ देर बाद पार्टी के अंदर ही इस बयान की मुखालफत शुरू हो गई। रघुवंश के इस बयान के बाद ही ओवैसी ने गठबंधन की किसी संभावना से इंकार कर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें