फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: IED बरामद, नक्सलियों के निशाने पर चुनाव?

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे सर्च अभियान में सुरक्षाबलों ने जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज थाना क्षेत्र में चार आईईडी बरामद किए। बरामद आईईडी को पास के जंगल में बम निरोधक दस्ते ने विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि विधान सभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस व सीआरपीएफ द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गुरिया बाजार होते लुटुआ-कोठिलवा जाने वाली सड़क में नक्सलियों ने चार पाइप बम लगा रखे थे।

नक्सलियों की योजना बड़ी विध्वंसक कार्रवाई की थी। मगर, सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते ने सर्च अभियान के दौरान सड़क में लगे बम को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

नक्सलियों के मंसूबे फेल

सभी बमों को डिफ्यूज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव में नक्सलियों के मंसूबे को सफल नहीं होने दिया जायेगा। विधानसभा चुनाव में नक्सलियों की दाल नहीं गलेगी।

उनकी हर गतिविधि पर पुलिस की कड़ी नजर है। इसके लिए सीआरपीएफ व कोबरा बटालियन के साथ नक्सल प्रभावित इलाकों में कॉबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें