फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opposition Party Meeting : अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे पटना, तख्त श्रीहरिमंदिर साहेब में मत्था टेका

Thu, 22 Jun 2023 07:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : विपक्षी एकता की बैठक मुख्यमंत्री आवास स्थित नेक संवाद कक्ष में होगी। महाबैठक में शामिल होने आए अतिथियों को यहां पहुंचने में समय न लगे, इसलिए ज्यादातर अतिथियों को सीएम आवास के पास राजकीय अतिथिशाला में ठहराया जा रहा है। कुछ नेता पटना सर्किट हाउस और कुछ होटल में भी ठहर रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री मान पहुंचे गुरुद्वारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी एकता की महबैठक शामिल होने के लिए विपक्ष के कई प्रमुख नेता आज पटना पहुंच चुके हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती राजकीय अतिथिशाला पहुंचीं। उन्होंने समथर्कों को नमस्ते कर उनका अभिनंदन किया। ममता बनर्जी के साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हमलोग एक साथ लड़ेंगे। मीटिंग में जो बात होगी वो शेयर करेंगे, अभी कुछ नहीं बता सकते। मीटिंग में जो तय होगा वो सबके लिए होगा। इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी पटना पहुंच चुके हैं। उनके साथ राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह भी आए हैं। ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गए, जबकि महबूबा नालंदा में चारदपोशी करते हुए गया निकलीं। वहां से महबूबा पटना आएंगी और राजकीय अतिथिशाला में ठहरेंगी। ममता बनर्जी पटना जिला अतिथिगृह में ठहरी हैं। केजरीवाल और मान होटल में ठहरेंगे।

विज्ञापन


राहुल, उद्धव और अखिलेश 23 जून को आएंगे
कांग्रेस के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, वेणुगोपाल, एनसीपी के शरद पवार, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान फारूख अब्दुल्ला, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, भाकपा महासचिव सीताराम येचुरी समेत कई विपक्षी नेता 23 जून को पटना आएंगे। इनमें से कई नेता मुख्यमंत्री आवास के पास मौजूद राजकीय अतिथिशाला में रुकेंगे। कुछ देर विश्राम के बाद सीधे महाबैठक में शामिल होंगे। राहुल गांधी कहीं विश्राम नहीं करेंगे।

विज्ञापन

केजरीवाल और भगवंत मान को तख्त श्रीहरिमंदिर जी में दिया गया स्मृतिचिह्न। - फोटो : अमर उजाला
राजकीय अतिथिशाला में युद्धस्तर पर स्वागत की तैयारी
विपक्षी एकता की बैठक मुख्यमंत्री आवास स्थित नेक संवाद कक्ष में होगी। महाबैठक में शामिल होने आए अतिथियों को यहां पहुंचने में समय न लगे इसलिए सीएम आवास के पास मौजूद राजकीय अतिथिशाला में इनके रुकने का प्रबंध किया गया है। इधर, राजकीय अतिथिशाला में लगभग सारी तैयरियां पूरी हो गई। बुधवार सुबह तक अतिथिशाला के अंदर की सड़कों को दुरुस्त कर दिया गया। रंगरोहण का काम भी नए सिरे से किया गया। अतिथिशाला के अंदर और बाहर दीवार के साथ पेड़ों के साज-सज्जा का काम किया गया है। मीडिया पर्सन को अंदर आने की साफ मनाही थी।
 
विज्ञापन

पेड़ के निचले हिस्से की रंगाई करते पेंटर। - फोटो : अमर उजाला
एक-एक चीज को बारीकी से चमकाया गया
राज्यों के मुख्यमंत्री यहां रुकने वाले हैं। इसलिए अतिथिशाला की चमक-धमक में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए एक-एक चीजों को बारिकी से चमकाया गया। सबसे पहले सड़क (अतिथिशाला के गेट से अंदर जाने वाली सड़क) पर अलकतरा और गिट्टी की परत चढ़ाकर रोड को पूरी तरह से नया कर दिया गया। दोनों ओर सफेद पट्टी बना दी गई। इसके बाद गुरुवार सुबह तक रंगरोहण करते कई पेंटर दिखे। ये अतिथिशाला के अंदर और बाहर पेड़ के निचले हिस्ते में सफेद और लाल रंग से पेंट करते दिखे। अतिथिशाला के गार्डन में एक से बढ़कर एक शो प्लांट और फूलों के पौधे दिख रहे थे। ऐसा लग रहा था कि माली ने अभी-अभी गार्डन की साज-सज्जा की गई है। कहीं भी धूल न दिखे, इसके लिए समय-समय पर फव्वारे करवाये जा रहे हैं। 

अतिथिशाला के अंदर और बाहर थ्री लेयर सिक्योरिटी
4 राज्यों के मुख्यमंत्री के ठहरने के कारण अतिथिशाला की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। DIG खुद अतिथिशाला का निरीक्षण कर रहे हैं। गेट के अंदर और बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इतना ही नहीं, गेट के सामने सड़क की दूसरी ओर भी पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। अतिथिशाला के सभी गेट पर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। बिना पास किसी को भी अंदर आने से मनाही है। कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी 24 घंटे अतिथिशाला की निगरानी कर रहे हैं। किसी तरह की कोई चूक न हो, इसके लिए अतिथिशाला के आसपास चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। पटना के वीरचंद पटेल पथ पर जिला अतिथिगृह और उसके पास स्थित होटल की भी निगरानी के लिए भारी तादाद में सुरक्षा-व्यवस्था की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें