फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: चुनावी रैलियों के लिए 47 खुले मैदान और 19 हॉल को किया चिन्हित

Sun, 04 Oct 2020 01:12 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार चुनाव के लिए 47 खुले मैदानों को किया चिन्हित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 47 खुले मैदान और 19 हॉल्स को जनसभाओं के लिए चिन्हित कर लिया गया है। पटना जिला प्रशासन ने राजनैतिक पार्टियों की ओर से की जाने वाली जनसभाएं करने के लिए इन जगहों की पहचान कर ली है। राज्य के उच्च अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन



हालांकि जनसभाओं के लिए जारी दिशा-निर्देशों में यह साफ कहा गया है कि किसी भी सभा में जगह के आकार के बावजूद 100 से ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया जाएगा। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि जिला प्रशासन ने अभी तक 47 खुले मैदान और 19 हॉल्स की पहचान कर ली है। 

कुमार रवि ने बताया कि इन जगहों पर राजनैतिक पार्टियां आगामी चुनाव के लिए अपनी जनसभाएं आयोजित कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टियां अगर और मैदानों या हॉल्स के लिए सुझाव देंगी तो उसके लिए जिला प्रशासन के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
विज्ञापन


कुमार रवि ने बताया कि केंद्र सरकार की हालिया गाइडलाइंस के मुताबिक, 15 अक्तूबर से किसी भी हॉल में 200 लोगों को आमंत्रित करने की अनुमति मिल जाएगी और खुले मैदान में लोगों की संख्या की कोई तय सीमा नहीं होगी। 

बता दें कि बिहार चुनाव में तीन चरणों में 243 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव 28 अक्तूबर को 71 सीटों के लिए, दूसरे चरण का चुनाव तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए और तीसरे चरण का चुनाव सात नवंबर को 78 सीटों के लिए होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें