औरंगाबाद जिले में बरुन पुलिस स्टेशन की सीमा के पास सोमवार देर रात एक ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई और 20 बच्चे घायल हैं। बच्चे राजगीर से एक शैक्षणिक यात्रा से वापस लौट रहे थे।
औरंगाबाद के उप-मंडल अधिकारी (एसडीओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई बाकी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनको प्राथमिक चिकित्सा दी गई और जिनकी हालत गंभीर है उन बच्चों को जमुई रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उन सभी की देखभाल कर रही है.