फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अनियंत्रित होकर हाईवा घर में घुसा, एक की हुई दर्दनाक मौत, दो दिन बाद थी घर में शादी, पसरा मातम

Wed, 13 Mar 2024 12:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar News: बेतिया में अनियंत्रित होकर एक हाईवा सड़क किनारे एक घर में घुस गया। वहीं घर में सो रहे गृहस्वामी की हादसे में मौत हो गई है। बताया जाता है कि गृहस्वामी के पोती की शादी 2 दिन बाद थी। हादसे के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर हाईवा घर में घुसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत के सिरसिया पीपरपति मुख मार्ग स्थित भोगाड़ी गांव की है। मृतक की पहचान भोगाड़ी गांव निवासी गृहस्वामी अमेरिका राम (60) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को जीएमसीएच बेतिया भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


इधर, मृतक के बेटे नागेंद्र राम ने बताया कि मंगलवार की रात सब लोग खाना खाकर घर में सोने चले गए। वहीं 2:00 बजे रात्रि में अचानक एक सीमेंट लदा हाईवा अनियंत्रित्र होकर घर में घुस गया और पलट गया। जिससे उनके पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हाईवा का नंबर BR06G 8852 है। बताया जाता है कि हाईवा का टायर फट गया था, जिससे वह अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। घटना को देख मौके से चालक और उपचालक फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी
मृतक के बेटे नागेंद्र राम ने बताया कि उसके बेटी की शादी 15 मार्च को होनी थी। शादी की पूरी तैयारी कर ली गई थी। वहीं हादसे के बाद उसके घर में मातम पसर गया। इधर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अनियंत्रित हाईवा के घर में घुसने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर फरार है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें