फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bettiah: एक भाई ने नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया, दूसरे ने पूछताछ करने पर मारपीट, पीड़िता ने लिखवाई FIR

Wed, 15 Mar 2023 05:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बेतिया के बलथर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की से उसके गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं, आरोपी के बड़े भाई ने पूछताछ करने पर पीड़िता और उसके परिजन के साथ मारपीट की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। यह मामला जिले के बलथर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसी के गांव के दो सगे भाइयों ने मारपीट और दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। इस मामले में पीड़ित नाबालिग लड़की ने बलथर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलथर थाना, बेतिया - फोटो : अमर उजाला
घर में अकेला देख युवक ने किया दुष्कर्म करने का प्रयास
पीड़ित नाबालिग लड़की की ओर से पुलिस में लिखवाई गई रिपोर्ट के मुताबिक, 11 मार्च को वह अपने घर पर अकेली थी, उसके माता-पिता फूफा के घर गए हुए थे। शाम करीब 7:30 बजे जब पीड़ित नाबालिग लड़की अपने आंगन में चापाकल (हैंडपंप) से पानी भरने गई। वहां गांव का ही शेख जाकिर (20) पहले से बैठा हुआ था, नाबालिग को देखते ही जाकिर ने उसे पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी युवक फरार हो गया।

पूछताछ करने पर आरोपी के बड़े भाई ने की मारपीट
रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग लड़की ने घटना की जानकारी अपने मामा को दी। सूचना पर पहुंचे पीड़िता के मामा ने घटना के संबंध में शेख जाकिर के घर जाकर पूछताछ की। इस पर आरोपी का बड़ा भाई शेख शाकिन गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इसके बाद पीड़ित नाबालिग लड़की ने बलथर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

बलथर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें