फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पीएम मोदी को केंद्रीय मंत्री पारस ने बताया भगवान का दूसरा रूप, उनके जन्मदिन पर कुछ इस अंदाज में दी बधाई

Fri, 17 Sep 2021 06:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी भगवान के दूसरे रूप हैं। किसी ने भगवान को देखा नहीं है, लेकिन हमारे बीच पीएम मोदी हैं, जो भगवान की तरह हैं। 
विज्ञापन
पशुपति पारस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को भगवान का दूसरा रूप बता दिया। उन्होंने पीएम को बधाई देते हुए कहा कि वे आजादी के बाद भारत सरकार के सबसे सफल मुखिया हैं। बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति पारस केंद्र में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भगवान के दूसरे रूप हैं। किसी ने भगवान को देखा नहीं है, लेकिन हमारे बीच पीएम मोदी हैं, जो भगवान की तरह हैं। वह देश का भविष्य तय कर रहे हैं। पीएम मोदी का जन्मदिन विश्वकर्मा पूजा के दिन पड़ने को भी उन्होंने संयोग बताया। बता दें कि पशुपति पारस अपनी पार्टी द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 




वहीं, देशव्यापी मुफ्त टेलीमेडिसिन सुविधा लॉन्च होने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता है। संभवत: ये अपनी तरह की पहली देशव्यापी मुफ्त टेलीमेडिसिन सुविधा है, जिसे हमने लॉन्च किया है। इसमें मुफ्त परामर्श, प्रयोगशाला से मुफ्त जांच और दवाओं की मुफ्त उपलब्धता भी आदि शामिल होगी। उन्होंने कहा कि  पहले 4 राज्यों में लॉन्च किया जा रहा है फिर दक्षिणी राज्यों को कवर करेगा और अगले 6 महीनों में देशभर को कवर करेगा। ये पीएम द्वारा तकनीकी और वैज्ञानिक प्रयास को बढ़ावा देने की वजह से संभव हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें