फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अब चाय की दुकान पर नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर मारपीट, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात 

Wed, 06 Jul 2022 09:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

एक चाय की दुकान पर कुछ लोग चाय पी रहे थे। इसी बीच नुपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट को लेकर दो युवकों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन
इलाके में तैनात पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले जा रहा है। पूरे देश में इसको लेकर बवाल अभी भी जारी है। अजमेर में खादिम सलमान चिश्ती के वीडियो के बाद अब मामला बिहार से सामने आया है। यहां के आरा जिले में नुपुर शर्मा के समर्थन में फेसबुक पोस्ट को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, मामला आरा के राम गढ़िया मोहल्ले का है। यहां एक चाय की दुकान पर कुछ लोग चाय पी रहे थे। इसी बीच नुपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट को लेकर दो युवकों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। हालांकि, पुलिस ने मामले को संभालते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। आरा जिले के जिलाधिकारी राजकुमार ने बताया, दो युवकों के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इलाके में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसे देखते हुए दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है। 

समर्थन में पोस्ट करने पर उमेश कोल्हे की हुई थी हत्या 
इससे पहले महाराष्ट्र के अमरावती में एक केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने नुपुर शर्मा के समर्थन में फेसबुक पोस्ट किया था। इससे दूसरे समुदाय के लोग नाराज थे। इसके अलावा उदयपुर से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां फेसबुक पोस्ट को लेकर कन्हैया लाल की गला रेत कर हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


अमरावती में चार लोग हिरासत में 
नुपुर शर्मा के समर्थन में फेसबुक पोस्ट करने वाले लोगों को धमकी देने वाले चार लोगों को अमरावती पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस निरीक्षक नीलिमा अराज ने बताया, चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें