फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू यादव को फिर मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजद के नौवें महाधिवेशन में लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय जनता दल का नौवीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी के निर्वाचन अधिकारी जगदानंद सिंह ने लालू के अध्यक्ष चुने जाने का औपचारिक एलान किया। वे पार्टी संविधान के नियम के तहत अगले तीन वर्ष के लिए अध्यक्ष रहेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को नामांकन वापसी का समय समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार लालू प्रसाद ही शेष रह गए थे। लालू यादव के साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और रघुवंश प्रसाद सिंह समेत पार्टी के सभी नेता और पदाधिकारी अधिवेशन में मौजूद दिखे, लेकिन राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू की बड़ी बेटी मीसा यादव नदारद रहीं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद लालू को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। कार्यक्रम में लालू अपने पुराने अंदाज में ही दिखे और माइक पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मंच से ही जरूरी संदेश देते रहे। 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से अधिवेशन स्थल श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल तक लालू यादव का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। महाधिवेशन में कुल 21 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन

राजद को राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने की तैयारी शुरू

महाधिवेशन में राजद एक स्थापित क्षेत्रीय दल से ज्यादा उभरते हुए एक राष्ट्रीय दल के रूप में दिखाई दिया। यहां पार्टी पूरी तरह मिशन 2019 की तैयारी में जुटी दिखी। बिहार से निकल पार्टी को राष्ट्रीय फलक पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

पार्टी नेताओं का कहना था कि बिहार की जीत को आगे ले जाने का समय है। नेताओं ने कहा कि लालू प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी अन्य राज्यों में भी गैर भाजपा दलों को एक करेगी। पार्टी के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद ने कहा कि पिछला साल महागठबंधन का साल था, लेकिन आनेवाला समय राजद का होगा।

महागठबंधन की सरकार ही हमारी सरकार है : लालू
महाधिवेशन में राजद सुप्रीमो लालू ने कहा कि महागठबंधन की जो सरकार बनी है, वह ही हमारी सरकार है। पटना में पार्टी के महाधिवेशन को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि गरीबों और उच्च जाति के गरीबों ने हमें शानदार जीत दिलाई है। बिहार में गरीबों की सरकार बनी है।

महागठबंधन की सरकार में राजद हिस्सेदार है। कोई भी काम राय मशविरा से ही होता है। लालू ने कहा कि दिल्ली से भी आकर लोग कहते थे कि नीतीश से अधिक आपको बहुमत मिलेगा, तो आप क्या करेंगे। हमने तो साफ  कह दिया था कि हमारे सीएम नीतीश कुमार ही होंगे। लालू ने अपने बेटों के कामों की जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें