फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश के बयान पर आग बबूला हुए लालू, तेजस्वी को बाताया नीतीश का चाचा

Mon, 13 Nov 2017 10:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमर शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही ठंड की खुमारी धीरे-धीरे बढ़ रही है और मौसम का पारा नीचे आ रहा है, लेकिन बिहार की राजनीति के दो दिग्गज नेताओं ने अपनी बयानबाजी से सियासी पारा चढ़ाए रखा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बच्चा कहा, तो राजद अध्यक्ष लालू यादव ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोल दिया। लालू यादव नीतीश कुमार के इस बयान पर आग बबूला हो गए और तेजस्वी यादव को नीतीश का चाचा बताया। 
विज्ञापन


कुछ समय पहले ही दोनों नेताओं ने मिलकर महागठबंधन बनाया और साथ थे। लेकिन राजनीति को संभावनाओं का खेल कहा जाता है। दोनों में से एक सरकार से बाहर हो गया और दूसरा बना हुआ है। नीतीश कुमार पर लालू यादव हमला करने का कोई मौका नहीं चूकते। नीतीश ने तेजस्वी को बच्चा बोला, तो अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहनेवाले लालू ने पलटवार करते हुए कहा कि "तेजस्वी यादव बच्चा नहीं, नीतीश कुमार का चाचा हैं, जल्द ही उन्हें पता चल जाएगा।" 

नीतीश कुमार ने कहा था कि अगले चुनाव के बाद लालू यादव वापस पवेलियन लौट जाएंगे। इसके जबाब में लालू ने कहा कि 2020 में तेजस्वी के अस्तित्व का पता चल जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भूरे चूहे को लेकर एनडीए के लोग गंदी बातें करते हैं। लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार परिवार विहीन हैं। उन्हें परिवार का मतलब कहां से समझ में आयेगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद के दसवीं बार राजद के अध्यक्ष पद पर नामांकन भरने के मामले पर कहा कि, "राजद पार्टी नहीं है लालू के परिवार की संपत्ति है। उनके अलावा थोड़े ही पार्टी में कोई दावेदार है। लालू को विकास से कोई लेना देना नहीं है।" 

मंगलवार को रांची में लालू प्रसाद की चारा घोटाला के मामले में पेशी है और रांची जाने के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें