फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी और RSS पर नीतीश का तंज: किया क्या जो नए राष्ट्र के पिता बन गए? आजादी में संघ का योगदान बताएं?

Sun, 01 Jan 2023 11:30 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए भारत का राष्ट्रपिता कहे जाने की कड़ी भर्त्सना करते हुए सवाल उठाया कि देश के लिए किस योगदान पर उन्हें इससे विभूषित किया जा रहा है? उन्होंने आजादी में आरएसएस के योगदान पर भी सवाल किया।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम में नीतीश ने बिना नाम लिए सबकुछ कह दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस के उस बयान के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तंज कसा, जिसमें उन्होंने नमो को नए भारत का नया राष्ट्रपिता कहा था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नहीं लिया, लेकिन सबकुछ कह दिया।

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का आजादी की लड़ाई से लेना-देना नहीं था। उनके संगठन आरएसएस का योगदान रहा हो तो बताएं। और, हमारे तो पिताजी ने आजादी की लड़ाई लड़ी। उनसे सुने थे, जानते भी हैं। हम सब जानते हैं कि बापू को उनके योगदान के लिए राष्ट्रपिता कहा गया है। उस मीटिंग में नए भारत का नया राष्ट्रपिता वह बोल रही थी, छपा भी था। अब जरा सोच लीजिए कि नए भारत के नए राष्ट्रपिता जिन्हें कह रहे, उन्होंने देश के लिए किया ही क्या है? कहां भारत आगे बढ़ा? कौन-सा काम हुआ? सिवा इसके कि नई टेक्नोलॉजी का पूरा का पूरा जबरदस्ती से उपयोग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने मीडिया पर केंद्र सरकार के दखल की बात करते हुए कहा कि पहले तो मिडिया का आधार दूसरा था। पक्ष-विपक्ष जो भी हो, मीडिया में बहुत अच्छे ढंग से लोग लिखते थे। आज तो उनको वही लिखना पड़ता है, जो कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें