फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश की 'निश्चय यात्रा' के पहले दिन ही हंगामा, सभा में लाठीचार्ज

Wed, 09 Nov 2016 08:16 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
विज्ञापन
बेतिया में नीतीश की सभा - फोटो : social media
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी 'निश्चय यात्रा' पश्चिमी चंपारण जिले से शुरू कर की। नीतीश इस यात्रा के दौरान सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे तथा विकास कार्यों का जायजा लेंगे। इस क्रम में वह 'चेतना सभा' को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


नीतीश ने नरकटियागंज के लोक शिकायत निवारण अधिनियम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सुनवाई कक्ष में लोक शिकायत निवारण के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री लोगों से भी मिले और उनकी शिकायतें सुनीं। हालांकि नीतीश को निश्चय यात्रा के पहले दिन ही बेतिया में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। वहां उनकी 'चेतना सभा' में कुछ लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया और नारेबाजी के साथ-साथ शोर-शराबा भी किया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

बेतिया के महाराजा स्टेडियम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा चल रही थी। इसी दौरान पीछे लोग हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।डीएम और एसपी ने लोगों को समझा कर स्थिति पर काबू पाया। इस दौरान आठ लोग हिरासत में लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें