शरद पवार से मुलाकत करने उनके आवास पहुंचे सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
शरद पवार बोले- हमलोगों को मिलकर काम करना होगा
उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने NCP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। शरद पवार ने उनका भव्य स्वागत किया। विपक्षी एकता पर दोनों नेताओं ने बातचीत की। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शरद पवार ने कहा कि देश में राजनीतिक विकल्प की जरुरत है। हमलोगों को मिलकर काम करना होगा। विपक्षी दलों को एकजुट करने की जरूरत को नीतीश कुमार ने पूरी की है। हम सभी को मिलकर लड़ना होगा। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की कार्यशैली देशहित में नहीं है। सभी विपक्षी दलों को एकसाथ आना होगा। अधिक से अधिक विपक्षी दल साथ आए तो बेहतर होगा।
9 मई को गए थे उड़ीसा, पर वहां विपक्षी एकता पर नहीं हुई थी बात
महाराष्ट्र दौरे से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ओडिशा दौरे पर गए थे। जाने से पहले कयास लगाया जा रहा था कि नीतीश कुमार यहां भी विपक्षी एकता को लेकर बात करने आए हैं। लेकिन सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों के बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि हमलोगों की पुरानी मित्रता है। हमलोगों ने सालों पहले एक साथ काम भी किया है। विपक्ष एकता को लेकर कोई आज कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई है। पुरी में बिहार सरकार को बिहार भवन बनाने के लिए उड़ीसा सरकार मुफ्त जमीन दे रही है। इस मुलाकात के बाद 10 मई को सीएम नीतीश कुमार झारखंड गए। रांची में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विपक्षी एकता पर बातचीत की।