फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar : ओडिशा में CM पटनायक मिले नीतीश कुमार, विपक्षी एकता पर कही यह बात

Tue, 09 May 2023 01:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

आज CM नीतीश कुमार ने बीजू जनता दल (बीजेडी) प्रमुख व ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों ने कहा कि यह मुलाकात राजनीतिक नहीं है।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते CM नीतीश कुमार और नवीन पटनायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ओडिशा दौरे को लेकर माहौल बन रहा था कि वह नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ वहां मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बातचीत कर अपने साथ लाएंगे। लेकिन, दोनों से मुलाकात के बाद यह बात सामने आई कि इस मुलाकात में दोनों के बीच विपक्षी एकता के मुद्दे को लेकर कोई राजनीतिक बात ही नहीं हुई। दोनों ने राजनीतिक चर्चाओं को विराम देते हुए बताया कि बिहार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ओडिशा दौरा किसी और कारण से था। नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी थे। मीडिया से बातचीत के दौरान दोनों ने कहा कि हमलोगों की पुरानी मित्रता है। हमलोगों ने सालों पहले एक साथ काम भी किया है। विपक्ष एकता को लेकर कोई आज कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई है। पुरी में बिहार सरकार को बिहार भवन बनाने के लिए उड़ीसा सरकार मुफ्त जमीन दे रही है।

विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार 11 मई को मुंबई जाएंगे
सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार 11 मई को मुंबई जाएंगे। उनकी योजना गुरुवार को मुंबई में एनसीपी के मुखिया शरद पवार और शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने की है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद इस माह के तीसरे सप्ताह में पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाने की भी योजना है। नीतीश कुमार शरद पवार और उद्धव ठाकरे को बिहार में होने वाली बैठक के लिए आमंत्रित भी कर सकते हैं। यह बैठक सीएम नीतीश कुमार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुरोध पर कर रहे हैं। दरअसल, सीएम नीतीश जब बंगाल गए थे तो वहां ममता बनर्जी ने उनसे पटना में विपक्षी एकता को लेकर एक बैठक करने को कहा था। हाल में सीएम नीतीश कुमार ने पटना में विपक्ष एकता को लेकर बैठक करने की अपील की। 

इससे पहले बंगाल और यूपी गए थे सीएम नीतीश कुमार 
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। इसके बाद बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और लेफ्ट के कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। सीएम नीतीश का कहना है कि हमलोगों को ज्यादा से ज्यादा सभी पार्टियों के साथ मिलकर कर अगले लोकसभा के चुनाव से पहले पूरी तैयारी करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें