मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने कुछ ही घंटे के अंदर बुधवार को ट्रांसफर पोस्टिंग का तीसरा आदेश जारी किया। बुधवार को दो चर्चित महिला आईपीएस अधिकारियों के अलावा बिहार पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों का तबादला देश जारी हुआ था। कुछ घंटे बाद बिहार पुलिस सेवा के 31 और अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग की सूची जारी हुई। अपराध की बढ़ी वारदातों के बीच विवादों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग ने कुछ ही घंटों के दरम्यान बिहार पुलिस के 66 अफसरों को इधर से उधर कर दिया।
जानिए किन्हें कहां भेजा गया
सारण के सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
अंजनी कुमार को विशेष कार्य बल बिहार का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बगहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
कैलाश प्रसाद को भागलपुर हेड क्वार्टर 1 का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। पुलिस अनुसंधान में गड़बड़ी के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए बिहार शरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
मोहम्मद शिब्ली नोमानी को विशेष शाखा बिहार में पुलिस उपाधीक्षक बनाकर किनारे कर दिया गया है। नवादा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
उपेंद्र प्रसाद को पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय पूर्वी क्षेत्र भागलपुर कार्यालय के मातहत पुलिस उपाधीक्षक प्रशासन बनाया गया है।
इनका भी है नाम शामिल
बेतिया में नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
कुंदन कुमार को कटिहार में रेल पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। मधेपुरा के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
अजय नारायण यादव को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 13 दरभंगा में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। रोहतास में सासाराम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
संतोष कुमार राय अब ERSS बिहार के पुलिस उपाधीक्षक होंगे।
सीतामढ़ी, पटना, मुजफ्फरपुर में कौन आए
गया में इमामगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
मनोज राम को सीतामढ़ी में पुलिस उप अधीक्षक हेडक्वार्टर 1 बनाया गया है। विशेष कार्य बल बिहार के पुलिस उपाधीक्षक
सोनू कुमार राय को पटना का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। मधुबनी के झंझारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
आशीष आनंद को मुजफ्फरपुर का पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बनाया गया है। सुपौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
कुमार इंद्र प्रकाश को आर्थिक अपराध इकाई का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
सारण में किसे मिली जिम्मेदारी
जमुई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
राकेश कुमार को सारण में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बनाया गया है। सिवान में महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 18 डुमरांव का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
विशेष बल में इन्हें भी लगाया गया
समस्तीपुर के दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
दिनेश कुमार पांडे को विशेष कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। बेगूसराय में बलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
कुमार वीर धीरेंद्र को आर्थिक अपराधिकारी बिहार का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय पूर्वी क्षेत्र भागलपुर के पुलिस उपाधीक्षक
हरीश शर्मा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10 पटना में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। बांका के बेलहर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
प्रेमचंद सिंह को शिवहर का पुलिस उपाधीक्षक हेड क्वार्टर बनाया गया है। खगड़िया के गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
मनोज कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 9 जमालपुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। गया के वजीरगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
कुमार वैभव को शेखपुरा का पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय बनाया गया है। गया के नीमचक बथानी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
कमलेश कुमार को बिटिया का पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बनाया गया है।
इनको भी जानिये
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार पटना के पुलिस उपाधीक्षक
नीलाभ कृष्ण को मुजफ्फरपुर का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 8 बेगूसराय के पुलिस उपाधीक्षक
नीशु मल्लिक को गया का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। अपराध अनुसंधान विभाग बिहार पटना के पुलिस उपाधीक्षक
दिवेश को दरभंगा का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है।
मोतिहारी, बेगूसराय और वैशाली कौन आये
मधुबनी में फुलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
कुमारी दुर्गा शक्ति को मोतिहारी का पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बनाया गया है। आतंकवाद निरोधक दस्ता बिहार के पुलिस उपाध्यक्ष
निशिकांत भारती को बेगूसराय का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। कटिहार सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
ओम प्रकाश को वैशाली में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) बनाया गया है।
रोहतास, बोधगया, कटिहार और नालंदा कौन आये
बक्सर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
गोरख राम को रोहतास में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) बनाया गया है। मोतिहारी में पकड़ी दयाल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
सुनील कुमार सिंह को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 17 बोधगया में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। कटिहार के बारसोई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
प्रेमनाथ राम को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 7 कटिहार में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
दिलीप कुमार को पुलिस उपाधीक्षक आतंकवाद निरोधक दस्ता बनाया गया है। मुंगेर के तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
पंकज कुमार को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर नालंदा का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।