फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : तमिलनाडु में बिहारियों की हत्या-आत्महत्या...बिहार पुलिस कह रही- वह जांच रहे, वहां इसे बता रहे अफवाह

Thu, 02 Mar 2023 06:04 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Attack on Biharis in Tamilnadu :  विधानसभा में हंगामे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद बिहार पुलिस कह रही है कि तमिलनाडु पुलिस जांच रही है, जबकि वहां की पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इस पूरे वाकये को ही अफवाह करार दिया है।
 
विज्ञापन
बिहारियों पर तामिलनाडु में हो रही हिंसा सुर्खियों में छाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में हिंदीभाषी बिहारी मजदूर की हत्या और आत्महत्या  की घटना सामने आई थी। मामला विधानसभा भी पहुंचा। हंगामा हुआ। भाजपा ने तेजस्वी यादव को निशाने पर भी लिया कि वह बिहारियों की हत्या कर रहे राज्य के मुख्यमंत्री की शान में कसीदे गढ़ रहे हैं। इधर, खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर बिहारी मजदूरों पर हमले के प्रति संजीदगी दिखाई। लेकिन, अब तेजी से बदलते घटनाक्रम में नया मोड़ आया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बिहार पुलिस कह रही है कि तमिलनाडु पुलिस जांच रही है, जबकि वहां की पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इस पूरे वाकये को ही अफवाह करार दिया है।

विज्ञापन


विपक्ष को मिला मुद्दा तब, जब तेजस्वी गए वहां
तमिलनाडु में बिहारी मजदूर की हत्या के बाद एक मजदूर की सुसाइड बताई गई मौत का मामला विधानसभा में बजट सत्र के पहले, दूसरे या तीसरे दिन भी नहीं उभरा। गुरुवार को विपक्ष ने तब हंगामा शुरू किया, जब उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विपक्षी एकता की मुहिम के तहत बिहार बजट सत्र के दरम्यान ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के 70वें जन्मदिन पर शरीक होने चेन्नई चले गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि "जिस राज्य में बिहारियों को चुनकर मारा जा रहा है, वहां के मुख्यमंत्री के साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री केक खा रहे हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है?”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताई चिंता, दिए निर्देश। - फोटो : Social Media
इधर मुख्यमंत्री ने हमले की खबरों पर चिंता जताई
उप मुख्यमंत्री भले चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को बिहार के मुख्यमंत्री की ओर से भी बधाई दे रहे हों, लेकिन यहां सीएम नीतीश कुमार बिहारियों के साथ ऐसी घटनाओं को लेकर चिंता जता रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि "तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है। मैंने बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।” 
विज्ञापन

घटनाओं को लेकर तमिलनाडु पुलिस के ट्वीटर हैंडल पर दी गई यह जानकारी। - फोटो : Social Media
किसकी बात पर भरोसा करें अब बिहार के लोग
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स की उप महानिरीक्षक ने कहा- “तमिलनाडु पुलिस इसमें कार्रवाई कर रही है। जैसे ही वह कुछ शेयर करेंगे, हम बताएंगे।” तमिलनाडु पुलिस ने बिहार पुलिस से क्या शेयर किया, यह तो अबतक सामने नहीं आया है, लेकिन अब वहां की पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है कि- “सोशल मीडिया व अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी अफवाह फैल रही है कि तमिलनाडु में उत्तर भारतीयों और हिंदीभाषियों पर हमला हो रहा। यह कंटेंट पुष्टि किए बगैर फैलाए जा रहे हैं। इनपर भरोसा न करें और न इसे फैलाएं।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें