फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश ने मोदी सरकार पर बोला हमला: केंद्र ने गरीब बिहार को मदद भी नहीं दी और कर्ज लेने से भी रोक दिया

Wed, 25 Jan 2023 04:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार जैसे गरीब राज्यों की विशेष राज्य का दर्जा देकर मदद भी नहीं कर रही और कर्ज लेने से भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन
नीतीश ने मोदी सरकार पर बोला हमला: केंद्र ने गरीब बिहार को मदद भी नहीं दी और कर्ज लेने से भी रोक दिया - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। बोलते-बोलते उन्होंने 2011 से 2013 तक की भी चर्चा की, लेकिन निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार जैसे गरीब राज्यों की विशेष राज्य का दर्जा देकर मदद भी नहीं कर रही और कर्ज लेने से भी रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम शुरू से ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग रहे हैं लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। हमलोग तो अपने स्तर से प्रयास कर ही रहे हैं। केंद्र सरकार को देखना चाहिए कि हर राज्य का और देश का विकास हो। बिहार का विकास करना चाहते हैं तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। हमलोग विकास का और ज्यादा काम करवाना चाहते हैं लेकिन विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल पा रहा है। विकास कार्यों के लिए हमलोग कर्ज भी लेना चाहते हैं, तो उस पर भी केंद्र सरकार रोक लगाये हुए है। इसका मतलब है कि जो गरीब राज्य है वह कर्ज भी नहीं ले सकता है, तो फिर वह आगे कैसे बढ़ेगा। ये लोग कौन काम कर रहे हैं। इसके पहले केंद्र सरकार आज तक इतना इंटरफेरेंस नहीं करती थी। हमलोग बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। केंद्रीय बजट से क्या मिलेगा वो तो समय आने पर पता चलेगा। हमलोगों के पास जो भी संसाधन है उसके आधार पर जो भी संभव होता है वो कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

मोदी सरकार अटल जी की भी प्रशंसा नहीं करती  

भाजपा से अलग होने के बाद समस्या उत्पन्न होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे क्या दिक्कत करेंगे वे तो अपने लिए कर रहे हैं। उनको गरीब राज्यों को मदद नहीं करना है तो नहीं कर रहे हैं। साथ में थे तब भी नहीं कर रहे थे। वे अपना प्रचार करते रहेंगे लेकिन इससे कुछ फायदा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि ए0एन0 कॉलेज बहुत पुराना और नामी जगह है अब यह और अच्छा बन गया है। छात्र-छात्राएं और बेहतर ढंग से पढ़ाई करेंगी तो उन्हें अच्छा लगेगा। 
 रेल बजट पेश करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो ऐसा चाहते ही हैं। आपलोग पहले का रेल बजट देख लीजिए, आपको सब पता चल जाएगा। जब रेल बजट होता था तो मेन बजट से भी ज्यादा देर इस पर बहस होती थी। लोकसभा के सदस्य, राज्यसभा के सदस्य सभी लोग एक-एक चीज पर बहस करते थे। श्रद्धेय अटल जी की सरकार में मुझे काम करने का मौका मिला तो उनके सहयोग से काफी काम हुआ। जब भी कोई मीटिंग हुई है या राज्यों के साथ बैठक बुलाई गई है तो हमलोगों ने अपनी बात कह दी है। नीतीशकुमार ने कहा कि पिछड़े राज्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें