फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रशांत किशोर बोले- नीतीश कुमार ने कहा हमारी पार्टी का नेतृत्व करो, मैंने मना कर दिया

Tue, 04 Oct 2022 11:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, आप सभी को मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पता चला होगा कि नीतीश कुमार ने मुझे करीब 10-15 दिन पहले अपने आवास पर बुलाया था। उन्होंने मुझे अपनी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कहा। मैं कहा यह संभव नहीं है।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों अपनी जन सुराज पदयात्रा पर राज्यभर के दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि 2014 (लोकसभा) चुनाव हारने के बाद वह मदद की भीख मांगते हुए मुझसे दिल्ली में मिले। मैंने 2015 के विधानसभा चुनाव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को जिताने में मदद की।  वह आज हमें ज्ञान दे रहे हैं। 
विज्ञापन


लगता है कि प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के उस बयान बयान को गंभीरता से ले लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि जदयू के 45 वर्षीय पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति की ए, बी, सी, डी नहीं जानते थे। प्रशांत किशोर ने कहा, मैं एक डॉक्टर का बेटा हूं, देशभर में अपनी योग्यता साबित करने के बाद अपने गृह राज्य में काम करने कीकोशिश कर रहा हूं।



एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आप सभी को मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पता चला होगा कि नीतीश कुमार ने मुझे करीब 10-15 दिन पहले अपने आवास पर बुलाया था। उन्होंने मुझे अपनी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कहा। मैं कहा यह संभव नहीं है। मैंने जो कमिटमेंट किया है, उससे मैं पीछे नहीं हट सकता। किशोर ने कहा कि  जनजागरूकता के लिए जन सुराज अभियान शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


प्रशांत किशोर 2018 में जदयू में शामिल हुए थे। तब वह पार्टी नेतृत्व के साथ काम कर रहे थे। कुछ ही हफ्तों बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर तकरार के कारण सालभर से भी कम समय में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें